Published : Jun 25, 2025 09:24 am IST, Updated : Jun 25, 2025 09:27 am IST
1/8Image Source : pti
गुजरात के सूरत में आसमानी आफत जमकर बरस रही है। सूरत शहर में हुई मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह से अस्त व्यस्त कर दिया है।
2/8Image Source : pti
गुजरात में मॉनसून के आते ही भारी बारिश ने मुसीबत बढ़ा दी है। सूरत में 36 घंटे में 400 मिलीमीटर बारिश से बाढ़ जैसे हालात बने है।
3/8Image Source : pti
शहर के कई इलाकों में पानी भर गया है जिससे बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। सड़कें, मोहल्ले और अपार्टमेंट सभी जगह पानी ही पानी नजर आ रहा है।
4/8Image Source : india tv
सूरत में भारी बारिश का मंजर देखिए.. मुख्य बाजार में हनुमानजी मंदिर में घुसा बारिश का पानी।
5/8Image Source : pti
बारिश की वजह सूरत का बुरा हाल है। चारों तरफ पानी ही पानी दिख रहा है। बारिश के बाद कमेला दरवाजा अंडरपास में भरा पानी।
6/8Image Source : pti
निचले इलाकों में तो स्थिति और भी भयावह है, जहां पानी इतना भर गया है कि पूरा इलाका तालाब जैसा लग रहा है।
7/8Image Source : pti
भारी बारिश के कारण तापी नदी उफना गई जिससे निचले इलाकों में जलभराव हो गया। बारिश के कारण कुछ गांवों में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई।
8/8Image Source : india tv
सूरत में आज अत्यधिक भारी बारिश की संभावना जताई है। गुजरात के विभिन्न हिस्स में अगले एक सप्ताह के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है।