1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. देश
  4. उन्नाव के रिहायशी इलाकों में चली नाव, प्रयागराज में पुलिस थाने डूबे, गली-मोहल्लों में 4 फीट तक भरा पानी

उन्नाव के रिहायशी इलाकों में चली नाव, प्रयागराज में पुलिस थाने डूबे, गली-मोहल्लों में 4 फीट तक भरा पानी

Reported By: Imran Laeek, Written By: Mangal Yadav
Published : Aug 18, 2026 12:22 pm IST,  Updated : Aug 18, 2026 12:32 pm IST
प्रयागराज में भारी बारिश की वजह से कई इलाके पानी में डूब गए हैं। बाढ़ का पानी प्रयागराज के जार्ज टाउन इलाके में भी घुस गया है। जार्ज टाउन पुलिस स्टेशन से लेकर सड़क तक पानी में डूब गए हैं।
1/12 Image Source : pti
प्रयागराज में भारी बारिश की वजह से कई इलाके पानी में डूब गए हैं। बाढ़ का पानी प्रयागराज के जार्ज टाउन इलाके में भी घुस गया है। जार्ज टाउन पुलिस स्टेशन से लेकर सड़क तक पानी में डूब गए हैं।
दरअसल, यूपी के कई जिलों में भारी बारिश हो रही है। उन्नाव और प्रयागराज समेत कई जिलों में बारिश से रिहायशी इलाकों में भी पानी घुस गया है। तेज बारिश से जनजीवन का असर पड़ा है।
2/12 Image Source : reporter
दरअसल, यूपी के कई जिलों में भारी बारिश हो रही है। उन्नाव और प्रयागराज समेत कई जिलों में बारिश से रिहायशी इलाकों में भी पानी घुस गया है। तेज बारिश से जनजीवन का असर पड़ा है।
उन्नाव ज़िले के शुक्लागंज इलाके में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ के पानी में रिहायशी इलाके डूब गए। कई इलाकों में भारी जलभराव के कारण लगभग 1,000 घर प्रभावित हुए हैं, जिससे स्थानीय लोग बाढ़ वाली सड़कों पर आने-जाने के लिए नावों का सहारा ले रहे हैं।
3/12 Image Source : pti

प्रयागराज में देर रात हुई लगातार तेज बारिश और सुबह से रुक-रुककर जारी बारिश ने प्रयागराज शहर के कई इलाकों की तस्वीर बदल दी है। शहर के कई मोहल्लों और गलियों में चार फीट से ज्यादा पानी भर गया है। हालात ऐसे हैं कि लोग अपने घरों की पहली मंजिल और खुले छतों पर रहने को मजबूर हैं।
4/12 Image Source : reporter
प्रयागराज में देर रात हुई लगातार तेज बारिश और सुबह से रुक-रुककर जारी बारिश ने प्रयागराज शहर के कई इलाकों की तस्वीर बदल दी है। शहर के कई मोहल्लों और गलियों में चार फीट से ज्यादा पानी भर गया है। हालात ऐसे हैं कि लोग अपने घरों की पहली मंजिल और खुले छतों पर रहने को मजबूर हैं।
करेली की गड्ढा कॉलोनी और जसीर की पुलिया के आसपास के इलाकों में जलभराव ने सबसे ज्यादा तबाही मचाई है। लोगों का कहना है कि जब तक वे कुछ समझ पाते, तब तक घर के निचले हिस्से में रखा पूरा गृहस्थी का सामान और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पानी में डूब चुके हैं।
5/12 Image Source : reporter
करेली की गड्ढा कॉलोनी और जसीर की पुलिया के आसपास के इलाकों में जलभराव ने सबसे ज्यादा तबाही मचाई है। लोगों का कहना है कि जब तक वे कुछ समझ पाते, तब तक घर के निचले हिस्से में रखा पूरा गृहस्थी का सामान और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पानी में डूब चुके हैं।
प्रयागराज की सड़कों पर पानी जमा हो गया है। बारिश का पानी कई घरों में खिड़कियों को तोड़ते हुए अंदर दाखिल हुआ और देखते ही देखते घर के एक-एक हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया।
6/12 Image Source : reporter
प्रयागराज की सड़कों पर पानी जमा हो गया है। बारिश का पानी कई घरों में खिड़कियों को तोड़ते हुए अंदर दाखिल हुआ और देखते ही देखते घर के एक-एक हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि नालों और नालियों की ठीक से सफाई नहीं होने के कारण जल निकासी व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। बारिश का पानी और नाले का पानी एक साथ इतनी तेजी से बस्ती में पहुंचा कि लोगों को अपना सामान बचाने तक का मौका नहीं मिला।
7/12 Image Source : reporter
स्थानीय लोगों का आरोप है कि नालों और नालियों की ठीक से सफाई नहीं होने के कारण जल निकासी व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। बारिश का पानी और नाले का पानी एक साथ इतनी तेजी से बस्ती में पहुंचा कि लोगों को अपना सामान बचाने तक का मौका नहीं मिला।
लोगों को डर है कि पानी के रास्ते सांप, कीड़े-मकौड़े या दूसरे जीव-जंतु घरों में प्रवेश कर सकते हैं. जलभराव के कारण बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित है और वे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं।
8/12 Image Source : pti
लोगों को डर है कि पानी के रास्ते सांप, कीड़े-मकौड़े या दूसरे जीव-जंतु घरों में प्रवेश कर सकते हैं. जलभराव के कारण बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित है और वे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं।
बाढ़ की वजह से कई परिवार अपने घरों में ताला लगाकर रिश्तेदारों के यहां शिफ्ट हो चुके हैं।
9/12 Image Source : pti
बाढ़ की वजह से कई परिवार अपने घरों में ताला लगाकर रिश्तेदारों के यहां शिफ्ट हो चुके हैं।
जॉर्ज टाउन, निरंजन डॉट पुल, स्टेशन रोड और खुल्दाबाद, तेलियरगंज समेत शहर के कई दूसरे इलाकों में भी बारिश और जलभराव का असर दिखाई दे रहा है।
10/12 Image Source : pti
जॉर्ज टाउन, निरंजन डॉट पुल, स्टेशन रोड और खुल्दाबाद, तेलियरगंज समेत शहर के कई दूसरे इलाकों में भी बारिश और जलभराव का असर दिखाई दे रहा है।
 प्रयागराज में मानसून की बारिश के बाद पानी से भरी सड़क से गाड़ियां गुज़रती हुईं।
11/12 Image Source : pti
प्रयागराज में मानसून की बारिश के बाद पानी से भरी सड़क से गाड़ियां गुज़रती हुईं।
बता दें कि प्रयागराज समेत यूपी के कई जिलों में आज भी भारी बारिश के आसार हैं। अगले 24 घंटे तक बारिश जारी रह सकती है।
12/12 Image Source : pti

Advertisement