गुजरात के इस 50 साल पुराने मंदिर को करा दिया था बंद, अब पुलिस ने अतिक्रमण पर की कार्रवाई
गुजरात के इस 50 साल पुराने मंदिर को करा दिया था बंद, अब पुलिस ने अतिक्रमण पर की कार्रवाई
गुजरात के द्वारका जिले के खंबालिया में 50 साल से अधिक पुराने संतोषी माता मंदिर को कुछ लोगों द्वारा बंद करा दिया गया था। इस मामले पर अब पुलिस ने कार्रवाई की है।
Published : Dec 17, 2024 10:37 pm IST, Updated : Dec 17, 2024 10:37 pm IST
1/6Image Source : India Tv
गुजरात के द्वारका जिले के खंबालिया में 50 साल से ज्यादा पुराने संतोषी माता मंदिर को बंद करने का मामला इन दिनों सुर्खियों में था। इस मामले में प्रशासन ने अब कड़ी कार्रवाई की है।
2/6Image Source : India Tv
दरअसल संतोषी माता मंदिर को हनीफ, सुलेमान, गफर, अब्बास और उमर ने जानबूझकर बंद कर दिया था। हालांकि पुलिस ने इस मामले पर त्वरित कार्रवाई की है।
3/6Image Source : India Tv
पुलिस की कार्रवाई की बदौलत एक एफआईआर दर्ज कराई गई और अतिक्रमण को उस स्थान से हटा दिया गया है। बता दें कि अब संतोषी माता मंदिर तक जाने का रास्ता साफ हो चुका है।
4/6Image Source : India Tv
इस कड़ी में प्रशासन द्वारा अतिक्रमण वाले स्थान को तोड़ा गया। अब भक्त एक बार फिर से संतोषी माता मंदिर में जाकर श्रद्धा-सुमन अर्पित कर सकते हैं।
5/6Image Source : India Tv
बता दें कि उत्तर प्रदेश के संभल जिले में भी कुछ ऐसी ही घटना देखने को मिली थी। हाल ही में यहां 46 साल पुराने मंदिर को खोज निकाला गया, जो बंद हो चुका था। Dwarka TEMPLE
6/6Image Source : India Tv
इस मंदिर के आस-पास से अतिक्रमण को हटाया जा रहा है। बता दें कि संभल सदर के खग्गू सराय में मंदिर मिला है। इसके आसपास से अतिक्रमण को वहां के लोग खुद हटा रहे हैं।