Published : Mar 14, 2025 12:42 pm IST, Updated : Mar 14, 2025 01:08 pm IST
1/8Image Source : PTI
पूरा देश आज होली के रंगों में डूबा हुआ है। उत्तर भारत से लेकर दक्षिण भारत तक हर कोई होली के उत्साह में सराबोर है। इस बीच कोलकाता से भी तस्वीरें सामने आई हैं, जहां युवतियों को होली खेलते हुए देखा जा सकता है।
2/8Image Source : PTI
पश्चिम बंगाल में भी होली धूम-धाम से मनाया जा रहा है। पश्चिम बंगाल के ही नादिया जिले की तस्वीर सामने आई है, जिसमें लोगों को होली खेलते हुए देखा जा सकता है। अबीर गुलाल से होली खेल रही युवती की तस्वीर सामने आई है।
3/8Image Source : PTI
न सिर्फ पूरब बल्कि पश्चिम में भी होली का उल्लास देखा जा रहा है। राजस्थान के बीकानेर में लोगों ने जमकर होली खेली है। ऐसी ही एक तस्वीर बीकानेर से सामने आई है, जिसमें एक लड़की को रंग-गुलाल से सराबोर देखा जा सकता है।
4/8Image Source : PTI
आर्थिक राजधानी और फिल्म नगरी कही जाने वाली मुंबई में होली का अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है। यहां एक युवती को रंग-गुलाल में सराबोर देखा जा सकता है। ये तस्वीर माया नगरी मुंबई की है, जहां पर धूम-धाम से होली मनाई जा रही है।
5/8Image Source : PTI
यहां मुंबई में लोगों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की शुरुआत की है। आज दिन भर देश में होली का उत्साह इसी तरह से देखने को मिलेगा। मुंबई से भी होली की शानदार तस्वीरें आनी शुरू हो गई हैं।
6/8Image Source : PTI
होली का असर सिर्फ भारत ही नहीं विदेशी लोगों पर भी देखने को मिल रहा है। वाराणसी में विदेशों से आने वाले पर्यटक भी होली का जमकर लुत्फ उठा रहे हैं। यहां की होली में विदेशी पर्यटक जमकर हिस्सा ले रहे हैं। ऐसे ही एक पर्यटक की तस्वीर वाराणसी से सामने आई है।
7/8Image Source : PTI
होली का रंग सिर्फ आम लोगों पर नहीं बल्कि बड़े नेताओं पर भी चढ़ गया है। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गाय के बछड़ों के साथ होली खेली। इस दौरान उन्होंने बछड़ों को रंग लगाया और गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में होली खेली।
8/8Image Source : PTI
होली के इस खास अवसर पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पूरी तरह से आम लोगों में ही घुल मिल गए। यहां उन्होंने गोरखपुर में लोगों के बीच जाकर जमकर होली खेली। इस दौरान लोगों ने भी उनका दिल खोलकर स्वागत किया और होली खेली।