Published : Jul 23, 2026 01:39 am IST, Updated : Jul 23, 2026 01:39 am IST
1/8Image Source : indiatv
दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर हो रहा प्रदर्शन बुधवार की शाम अचानक उग्र हो गया। आरोप है कि प्रदर्शन में कुछ अराजक तत्व अचानक घुस आए और अचानक से पत्थर, डंडे चलाने लगे।
2/8Image Source : pti
पुलिस ने अपने बयान में कहा कनॉट प्लेस में टॉलस्टॉय मार्ग के पास रात करीब 8:30 बजे कुछ उपद्रवियों ने पुलिस पर पत्थर और बोतलें फेंकीं, जिससे कनॉट प्लेस के ACP विवेक भगत घायल हो गए।
3/8Image Source : pti
प्रदर्शन के दौरान जमकर पत्थरबाजी हुई है। पुलिस ने बताया कि टॉलस्टॉय मार्ग पर प्रदर्शनकारी हिंसक हो गए और सुरक्षाकर्मियों पर पत्थर फेंके, जिससे कुछ पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं।
4/8Image Source : pti
पुलिस के मुताबिक प्रदर्शन की जगह पर RAF और पुलिस की टीम तय जगह पर रोजाना की तरह तैनात थी कि तभी अचानक पथराव होने लगा। RAF और पुलिस एक्टिव हुई तो ताबड़तोड़ बड़े बड़े पत्थर पुलिस और RAF की टीम पर बरसाए गए।
5/8Image Source : pti
पुलिस का कहना है कि कुछ प्रदर्शनकारियों के हाथ में डंडे थे जो पुलिस पर चलाए गए और भीड़ को काबू में करने के लिए RAF की टीम ने हल्का बल प्रयोग किया। पुलिस ने 2-3 आंसू गैस के गोले छोड़े और भीड़ को काबू में किया।
6/8Image Source : pti
दिल्ली पुलिस ने कहा कि बुधवार को उग्र भीड़ ने शाम को एक पुलिसकर्मी को लिंच करने की कोशिश की और भीड़ ने चारों तरफ से घेर लिया था। पुलिस वाले को पटक पटक के मारा गया। मारपीट के दौरान गाली गलौज करके भीड़ को उकसाया जा रहा था।
7/8Image Source : pti
बता दें कि बुधवार को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की रफ्तार और नारेबाजी और तेज हो गई है। देश भर से प्रदर्शनकारी काफी संख्या में वहां पहुंच रहे हैं। इनमें से कई लोग बस और ट्रेन से रात भर का सफ़र करके आए हैं।
8/8Image Source : pti
शिक्षा व्यवस्था और परीक्षा घोटालों के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी का दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन जारी है, जो अब कई राज्यों तक फैल गया है। प्रदर्शनकारी शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और पारदर्शी परीक्षा प्रणाली की मांग कर रहे हैं।