समंदर में जल रहा कार्गो जहाज, आसमान में छाया धुएं का गुबार; देखें तस्वीरें
समंदर में जल रहा कार्गो जहाज, आसमान में छाया धुएं का गुबार; देखें तस्वीरें
अरब सागर में केरल के पास समुद्री तट के नजदीक मालवाहक जहाज में भयानक आग लगी है। कार्गो जहाज की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें जहाज के ऊपरी डेक पर आग धधकती हुई नजर आ रही है।
Published : Jun 10, 2025 01:31 pm IST, Updated : Jun 10, 2025 01:31 pm IST
1/6Image Source : india tv
केरल में समुद्र तट के पास सिंगापुर ध्वज वाले मालवाहक पोत में आग और विस्फोट की घटनाएं जारी हैं। पोत में रखे कंटेनरों से आग की लपटें निकल रही हैं। भारतीय जहाज कार्गो शिप में लगी आग को बुझाने का प्रयास कर रहे हैं।
2/6Image Source : india tv
भारतीय तटरक्षक अधिकारियों ने बताया कि आगे के हिस्से में लगी आग पर काबू पा लिया गया है लेकिन पोत ‘एमवी वान हाई 503’ से घना धुआं उठ रहा है।
3/6Image Source : india tv
भारतीय तटरक्षक जहाज ‘समुद्र प्रहरी’ और ‘सचेत’ आग को और अधिक फैलने से रोकने के लिए समुद्र में अग्निशमन और प्रशीतन अभियान संचालित कर रहे हैं। तटरक्षक पोत ‘समर्थ’ को भी बचावकर्मियों की एक टीम के साथ कोच्चि से भेजा जा रहा है।
4/6Image Source : india tv
रक्षा प्रवक्ता ने कहा था कि भारतीय नौसेना के जहाज आईएनएस सूरत ने सिंगापुर के ध्वज वाले कंटेनर पोत में सवार चालक दल के 18 सदस्यों को उतार लिया वहीं अग्निशमन अभियान रातभर जारी रहा। चालक दल के सदस्यों को सोमवार रात 11.30 बजे मैंगलोर बंदरगाह पर उतारा गया था।
5/6Image Source : india tv
रक्षा प्रवक्ता ने बताया था कि भारतीय तटरक्षक जहाज ‘सचेत’ और ‘समुद्र प्रहरी’ रात भर आग बुझाने के काम में लगे रहे। वहीं, तटरक्षक बल के डोर्नियर विमान मंगलवार सुबह घटनास्थल का हवाई सर्वेक्षण किया है।
6/6Image Source : india tv
सिंगापुर के ध्वज वाले जहाज में सोमवार को भीषण आग लग गई थी। यह घटना भारतीय समयानुसार सुबह 9.20 बजे, केरल के कन्नूर जिले के अझिक्कल से लगभग 44 समुद्री मील दूर और कोच्चि से 130 समुद्री मील उत्तर-पश्चिम में हुई है।