सामने आई भारत के 10 सबसे ज्यादा 'भ्रष्ट' विभागों की लिस्ट, 8वें को जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान
सामने आई भारत के 10 सबसे ज्यादा 'भ्रष्ट' विभागों की लिस्ट, 8वें को जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान
भारत में भ्रष्टाचार एक महामारी की तरह है। इस भ्रष्टाचार की महामारी से हर एक इंसान त्रस्त है। भारत के 10 सबसे भ्रष्ट विभागों की लिस्ट सामने आई है। भ्रष्टाचार विभागों की ये लिस्ट सरकारी विभाग की पोल खोलती है।
Published : Jul 21, 2025 09:22 pm IST, Updated : Jul 21, 2025 09:31 pm IST
1/12Image Source : Pixabay
भारत के 10 सबसे भ्रष्ट माने जाने वाले विभागों की सूची जारी हुई है। यह सूची जनता की शिकायतों, मीडिया रिपोर्टों, ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल और लोकपाल/लोकायुक्त जैसी संस्थाओं की रिपोर्ट पर आधारित है। भ्रष्ट विभागों की लिस्ट को NCIB की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी साझा किया गया है।
2/12Image Source : Freepik
भारत के जो 10 सबसे भ्रष्ट विभाग हैं। उनमें पहला नंबर पुलिस विभाग का है। पुलिस विभाग पर रिश्वत, फर्जी केस, FIR दर्ज न करना, सड़क पर चेकिंग लगाकर अवैध वसूली, पीड़ित से न्याय के बदले दाम, ज़मीन विवाद में पक्षपात जैसे गंभीर आरोप हैं।
3/12Image Source : Pixabay
भारत के 10 भ्रष्ट विभागों में दूसरा नंबर राजस्व विभाग का है। राजस्व विभाग पर तहसील एवं भूमि रिकॉर्ड में जमीन की फर्जी रजिस्ट्री, दाखिल-खारिज, जमीन की सत्यापित प्रति/ खतौनी निकालने एवं नामांतरण में रिश्वत का आरोप है।
4/12Image Source : Freepik
भारत के 10 भ्रष्ट विभागों में तीसरा नंबर नगर निगम/नगर पालिका का है। नगर निगम विभाग पर भवन नक्शा पास कराना, सफाई व्यवस्था, अवैध निर्माण को नज़रअंदाज करना, रिश्वत लेकर अवैध निर्माण को बढ़ावा देने का आरोप है।
5/12Image Source : Pixabay
चौथा भ्रष्ट विभाग ग्राम पंचायत/ब्लॉक स्तर का है। इस विभाग पर प्रधानमंत्री आवास, शौचालय योजना, राशन कार्ड में गड़बड़ी, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन सहित ग्रामसभा के अतिरिक्त कार्यों में भारी गड़बड़ी का आरोप है।
6/12Image Source : Pixabay
10 में से पांचवां सबसे भ्रष्ट बिजली विभाग है। इस विभाग पर मीटर रीडिंग में हेराफेरी, फर्जी बिलिंग, कनेक्शन में देरी, कनेक्शन में फाल्ट हो जाने पर बिना रिश्वत लाइन न सही करने का आरोप है।
7/12Image Source : Freepik
छठा सबसे भ्रष्ट सड़क परिवहन विभाग-RTO का है। इस विभाग पर बिना टेस्ट के ड्राइविंग लाइसेंस पाना, वाहन पंजीकरण में रिश्वत, अनफिट वाहनों को फिटनेस सर्टिफिकेट प्रदान करने का आरोप है।
8/12Image Source : Pixabay
भारत में सातवां सबसे भ्रष्ट विभाग सरकारी अस्पताल/स्वास्थ्य विभाग है। इस विभाग पर दवा आपूर्ति में भ्रष्टाचार, डॉक्टर की अनुपस्थिति, ऑपरेशन में निजी अस्पताल भेजना, अनावश्यक महंगी दवाईयों को लिखकर मेडिकल स्टोर से कमीशनखोरी का आरोप है।
9/12Image Source : Pixabay
भारत के 10 सबसे भ्रष्ट विभागों में शिक्षा विभाग आठवें नंबर पर है। इस विभाग पर शिक्षक भर्ती में घोटाला, स्कूल में शिक्षकों की फर्जी उपस्थिति, निजी स्कूलों से सांठगांठ का मुख्य आरोप है।
10/12Image Source : Freepik
नौवां सबसे भ्रष्ट आवास एवं शहरी विकास विभाग है। इस विभाग से जुड़े लोगों पर निर्माण ठेके, टेंडर प्रक्रिया में भ्रष्टाचार में शामिल होने का आरोप है।
11/12Image Source : Pixabay
भारत में 10 वां सबसे भ्रष्ट विभाग कर विभाग यानी Income Tax, GST का है। इस विभाग के लोगों पर छापों से बचाव में लेन-देन, फर्जी रिटर्न, व्यापारियों से अवैध वसूली का आरोप है।
12/12Image Source : Pixabay
बता दें कि भ्रष्टाचार का स्तर राज्य और जिले के अनुसार अलग-अलग होता है। भ्रष्टाचार केवल अधिकारी तक सीमित नहीं है। कई बार बिचौलियों और स्थानीय नेताओं के भूमिका के कारण रिश्वत की रकम 2 से 5 गुना तक बढ़ जाती है। जिसमें एक हिस्सा संबंधित अधिकारी के पास और बाकी बिचौलिए के पास चला जाता है।