मुंबई में भारी बारिश ने किया लोगों का हाल बेहाल, तस्वीरों में देखिए हालात
मुंबई में भारी बारिश ने किया लोगों का हाल बेहाल, तस्वीरों में देखिए हालात
मुंबई में लगातार हो रही बारिश के कारण लोगों का हाल बेहाल हो गया है। शहर में सोमवार को भी भारी बारिश हुई है। IMD ने मुंबई और आसपास के जिलों के लिए बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।
Published : Aug 18, 2025 09:33 pm IST, Updated : Aug 18, 2025 09:33 pm IST
1/10Image Source : PTI
मुंबई में लगातार हो रही बारिश ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। शहर में सोमवार को लगातार तीसरे दिन भारी बारिश हुई है। IMD ने मुंबई और आसपास के जिलों के लिए बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।
2/10Image Source : PTI
भारी बारिश के बीच मुंबई के कुर्ला में छात्र पानी से बरी सड़कों से होकर गुजरते दिखाई दिए। मुंबई के चेंबूर इलाके में सबसे ज्यादा 117 मिमी बारिश दर्ज की गई है। इसके बाद विक्रोली, जुहू और अन्य इलाकों में बारिश हुई।
3/10Image Source : PTI
तिलक नगर और कुर्ला के बीच पटरियों पर भी जलभराव देखने को मिला। जलभराव के बीच ट्रेन पटरियों से होकर गुजरती दिखाई दी। सोमवार से लगातार हो रही भारी बारिश के बीच मुंबई की मेन और हार्बर लाइनों पर ट्रेनें10-15 मिनट की देरी से चल रही है।
4/10Image Source : PTI
मुंबई में भारी बारिश के कारण अंधेरी मेट्रो की दोनों लेन बंद हो गई। इसके बाद ठाकरे और गोखले पुलों के रास्ते ट्रैफिक डायवर्ट होने के कारण कुर्ला में यात्रियों को जलमग्न सड़कों से होकर गुजरना पड़ा।
5/10Image Source : PTI
भारी बारिश के बीच BMC के कर्मी, इंजीनियर्स और इमरजेंसी टीमें मुंबई में मौजूद हैं। कर्मचारी जल निकासी, सीवरेज और पंपिंग कार्यों पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।
6/10Image Source : PTI
आर्थिक नगरी मुंबई में भारी बारिश के कारण स्कूल बंद होने, ट्रैफिक जाम और कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति आने के कारण बच्चे जलभराव वाली सड़कों से होकर गुजरते हुए दिखाई दिए।
7/10Image Source : PTI
मुंबई में मूसलाधार बारिश के कारण यातायात भी काफी बाधित हो गया है। शहर के कई इलाकों में जलभराव के स्थिति हो गई है। बारिश के कारण ईस्टर्न फ्रीवे और वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे जैसे प्रमुख सड़कें भी प्रभावित हुई हैं।
8/10Image Source : PTI
मानखुर्द, गोवंडी, कुर्ला और तिलक नगर स्टेशनों पर भारी बारिश और जलभराव के कारण हार्बर लाइन पर ट्रेन सेवाओं में थोड़ी देरी हो रही है। मध्य रेलवे के मुंबई डिवीजन ने इसे लेकर खेद प्रकट किया है।
9/10Image Source : PTI
मुंबई में सोमवार को लगातार तीसरे दिन हुई बारिश के कारण निचले इलाकों में जलभराव हो गया। इस कारण ईस्टर्न फ्रीवे और वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे जैसे प्रमुख मार्गों पर, खासकर विले पार्ले और सायन के गांधी मार्केट के पास, ट्रैफिक धीमा पड़ गया।
10/10Image Source : PTI
IMD की ओर से मुंबई के कुछ हिस्सों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। मुंबई के कई हिस्सों में जलभराव जारी है, जिससे ट्रैफिक जाम हो रहा है और आवागमन प्रभावित हो रहा है।