राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर मॉक ड्रिल का किया गया आयोजन, दिल्ली पुलिस से लेकर NSG तक ने लिया भाग
राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर मॉक ड्रिल का किया गया आयोजन, दिल्ली पुलिस से लेकर NSG तक ने लिया भाग
राजधानी दिल्ली के सबसे व्यस्त मेट्रो स्टेशन राजीव चौक पर आज मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस मॉक ड्रिल में दिल्ली पुलिस, सीआईएसएफ से लेकर एनएसजी तक ने भाग लिया जो कि एक तरह से ज्वाइंट मॉक ड्रिल था।
Published : Jun 28, 2025 09:50 pm IST, Updated : Jun 28, 2025 09:50 pm IST
1/6Image Source : India Tv
राजधानी दिल्ली के सबसे व्यस्त मेट्रो स्टेशनों में से एक है दिल्ली का राजीव चौक मेट्रो स्टेशन। इसी मेट्रो स्टेशन पर आज मल्टी एजेंसी मेगा मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।
2/6Image Source : India Tv
27 और 28 जून 2025 की मध्य रात्रि को रात 1.05 बजे से 04.25 बजे तक राजीव चौक पर मेट्रो स्टेशन पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस मॉक ड्रिल में कई एजेंसियों ने भाग लिया।
3/6Image Source : India Tv
इस दौरान सीबीआरएन हमला, आतंकवादी हमला, बंधक और आईईडी विस्फोट सहित अन्य कई चीजों पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया, ताकि आक्समिकता के समय में विभिन्न एजेंसियों की परिचालन तैयारियों और प्रतिक्रिया की जांच की जा सके।
4/6Image Source : India Tv
बता दें कि मॉक ड्रिल में 02 सीआईएसएफ, एनडीआरएफ, एनएसजी, डीएमआरसी, डीएमआरपी, दिल्ली अग्निशमन सेवा, चिकित्सा सेवा, डीसीडी, दिल्ली यातायात पुलिस, दिल्ली स्वाट टीम, दिल्ली पुलिस, एनडीएमसी, आईबी ने भाग लिया।
5/6Image Source : India Tv
श्री जी. शिवकुमार, आईपीएस, डीआईजी/डीएमआरसी, श्री अशोक जलवानिया, सीनियर कमांडेंट और यूनिट के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने मॉक ड्रिल अभ्यास में भाग लिया।
6/6Image Source : India Tv
मॉक एक्सरसाइज का समापन 03 वरिष्ठ अधिकारियों और अन्य एजेंसियों द्वारा ब्रीफिंग के साथ हुआ। बता दें कि इस मेगा मॉक ड्रिल में कुल 594 कर्मियों ने भाग लिया।