Published : Nov 20, 2025 02:12 pm IST, Updated : Nov 20, 2025 02:12 pm IST
1/6Image Source : Twitter/@narendramodi
नीतीश कुमार, 10वीं बार शपथ लेकर बिहार के मुख्यमंत्री बन गए हैं। पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में भव्य शपथ ग्रहण समारोह हुआ। इस कार्यक्रम में PM मोदी समेत NDA शासित राज्यों के कई मुख्यमंत्री भी शामिल हुए। तमाम केंद्रीय मंत्रियों ने भी मंच की शोभा बढ़ाई। इस मौके पर नीतीश कुमार के अलावा, 26 अन्य मंत्रियों ने भी शपथ ग्रहण की। बिहार की नई NDA सरकार में दोनों डिप्टी सीएम को भी रिपीट किया गया है। सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा को भी मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है। इस फोटो गैलरी में देखिए कि बिहार की नई NDA सरकार के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में कौन से खास मोमेंट कैमरे में कैद हुए।
2/6Image Source : Twitter/@narendramodi
बिहार की नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी और बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी की मुलाकात सभी को याद रहेगी। पीएम मोदी को देखते ही सम्राट चौधरी ने उन्हें प्रणाम किया। फिर पीएम मोदी ने भी उनका अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान, नीतीश कुमार भी अपनी कुर्सी बैठे-बैठे नमस्ते करते हुए दिखाई दिए।
3/6Image Source : Twitter/@narendramodi
शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी और बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की मुलाकात भी खास रही। मंच पर पीएम मोदी और विजय सिन्हा बड़ी गर्मजोशी से मिले। पीएम मोदी ने विजय सिन्हा से हाथ मिलाया। इसके साथ ही उनका कंधा थप-थपाकर शाबाशी भी दी। इस दौरान, विजय सिन्हा काफी खुश नजर आए।
4/6Image Source : PTI
इस समारोह में सबसे खास मोमेंट पीएम मोदी का मंच से गमछा लहराना रहा। जब नीतीश कुमार और सभी मंत्रियों ने शपथ ले ली, इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी मंच पर आगे की तरफ आए और अपने हाथ में गमछा लेकर हवा में लहराया। इस दौरान, मंच पर मौजूद बाकी नेता तालियां बजाते हुए दिखे।
5/6Image Source : PTI
बिहार की नई सरकार के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में मेहमान भी खास थे। मंच पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल और असम के मुख्यमंत्री हेमंत सरमा नजर आए। उनके पीछे यूपी दोनों डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य भी दिखाई दिए।
6/6Image Source : PTI
माना जा रहा है कि बिहार चुनाव में NDA को जिताने के पीछे इस बार महिलाओं को बड़ा हाथ रहा। शपथ ग्रहण समारोह में महिलाएं भी बड़ी संख्या में आई थीं। शपथ ग्रहण के दौरान, महिलाएं काफी खुश दिखीं और कैमरे के सामने विक्ट्री का साइन दिखाती नजर आईं।