1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. देश
  4. नोएडा में मजदूरों के प्रदर्शन की Photos: पुलिस से झड़प, गाड़ियों में लगाई आग, कंपनी में भी तोड़फोड़

नोएडा में मजदूरों के प्रदर्शन की Photos: पुलिस से झड़प, गाड़ियों में लगाई आग, कंपनी में भी तोड़फोड़

Edited By: Shakti Singh
Published : Apr 13, 2026 02:04 pm IST,  Updated : Apr 13, 2026 02:25 pm IST
उत्तर प्रदेश के नोएडा में मजदूर सैलरी बढ़ाने की मांग के साथ चार दिन से प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन सोमवार को यह प्रदर्शन हिंसक हो गया। इस दौरान पुलिसकर्मियों और प्रदर्शनकारियों में झड़प हो गई। पुलिस ने लाठीचार्ज किया तो प्रदर्शनकारियों ने पत्थरबाजी की और पुलिस की गाड़ी को भी आग के हवाले कर दिया। यह प्रदर्शन नोएडा में अलग-अलग जगहों पर चल रहा है। सेक्टर-62 में प्रदर्शनकारी एक कंपनी का गेट तोड़कर अंदर दाखिल हो गए।
1/10 Image Source : pti

गौतम बुद्ध नगर के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्र में बीते चार दिन से धरना प्रदर्शन कर रहे श्रमिकों ने कई जगहों पर जाम लगाया और तोड़फोड़ की। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि नोएडा के सेक्टर 63, सेक्टर 62, सेक्टर 15, फेस-दो औद्योगिक क्षेत्र, सूरजपुर, नॉलेज पार्क क्षेत्र, दादरी क्षेत्र और ईकोटेक-प्रथम के औद्योगिक क्षेत्र में सुबह से ही मजदूरों ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि कई जगह पर श्रमिकों ने जाम लगाया और विभिन्न स्थानों पर उनकी पुलिस के साथ नोंक झोंक भी हुई।
2/10 Image Source : pti

एक अधिकारी ने बताया कि कई जगहों पर श्रमिकों ने उग्र होकर पुलिस पर पथराव किया और कुछ कारों में आग लगाए जाने तथा कारखानों में तोड़फोड़ की भी खबर है जिसके बाद पुलिस को उन्हें तितर-बितर करने के लिए बल प्रयोग करना पड़ा और आंसू गैस का इस्तेमाल करना पड़ा। अधिकारी ने बताया कि श्रमिकों ने एक पुलिस वाहन पर भी हमला किया। पुलिस के आला अधिकारी मौके पर भारी बल के साथ तैनात हैं, वहीं श्रमिक भी अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं।
3/10 Image Source : pti

अपर पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) राजीव नारायण मिश्र ने बताया कि पुलिस हर स्थिति पर नजर रखे हुए है। उन्होंने बताया कि श्रमिकों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि श्रमिकों की कुछ बातें यहां के उद्योगपतियों ने मान ली है और उनसे शांतिपूर्वक आंदोलन समाप्त करने की अपील की जा रही है। मिश्र के अनुसार श्रमिक अलग-अलग जगह पर प्रदर्शन कर रहे हैं और कोई इनका नेतृत्व नहीं कर रहा है, इस वजह से श्रमिकों तक प्रशासन को अपनी बात पहुंचाने में कठिनाई हो रही है।
4/10 Image Source : pti

जिलाधिकारी मेधा रूपम ने और पुलिस प्रशासन ने श्रमिकों से अपील की है कि वे शांति बनाए रखें तथा कानून व्यवस्था अपने हाथ में ना लें। श्रमिकों के आंदोलन के चलते कई जगह पुलिस को वाहनों का मार्ग बदलना पड़ा और सुबह के समय दफ्तर जाते हुए लोग देर तक जाम से जूझते नजर आए। जिलाधिकारी रूपम ने कहा कि उद्योगपतियों और विभिन्न औद्योगिक संगठनों के नेताओं के साथ हुई बैठक में स्पष्ट किया गया कि शासन के दिशानिर्देश के अनुसार किसी भी श्रमिक को अनावश्यक रूप से सेवा से नहीं निकाला जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि श्रमिकों के अधिकारों का हनन किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं होगा तथा किसी भी प्रकार की शिकायत प्राप्त होने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
5/10 Image Source : pti

नोएडा में फैक्टरी श्रमिकों के विरोध प्रदर्शन के हिंसक हो जाने के बाद दिल्ली पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है और राष्ट्रीय राजधानी में प्रवेश के प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। अधिकारियों ने बताया कि वेतन संशोधन की अपनी लंबे समय से लंबित मांग को लेकर विभिन्न औद्योगिक इकाइयों के श्रमिक बड़ी संख्या में इकट्ठा हुए और प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी की गई।
6/10 Image Source : pti

विरोध प्रदर्शन हिंसा में बदल गया और नोएडा के फेज-2 तथा सेक्टर 60 इलाकों से आगजनी, तोड़फोड़ और पत्थरव की घटनाएं सामने आईं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, हिंसा फैलने से रोकने के लिए नोएडा से दिल्ली को जोड़ने वाले विभिन्न हिस्सों में सभी सड़कों पर कई टीम तैनात की गई हैं। इसमें खासकर उत्तर प्रदेश के साथ प्रमुख सीमावर्ती बिंदुओं पर भी टीम तैनात है।
7/10 Image Source : pti

वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि कड़ी निगरानी रखी जा रही है और वाहनों की गहन जांच की जा रही है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई भी असामाजिक तत्व विरोध प्रदर्शन की आड़ में राष्ट्रीय राजधानी में प्रवेश न कर सके। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ''दिल्ली पुलिस पूरी तरह सतर्क और चौकस है। सभी महत्वपूर्ण स्थानों पर पर्याप्त बल तैनात किया गया है और किसी को भी कानून-व्यवस्था भंग करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।''
8/10 Image Source : pti

प्रमुख सीमा चौकियों पर अवरोधक लगा दिए गए हैं और किसी भी अप्रिय घटना पर तुरंत प्रतिक्रिया देने के लिए त्वरित प्रतिक्रिया दल, अर्धसैनिक बलों सहित अतिरिक्त कर्मियों को तैनात किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि वे स्थिति पर नजर रख रहे हैं और उत्तर प्रदेश के अपने समकक्षों के संपर्क में हैं। राजधानी में प्रवेश करने वाली विभिन्न सड़कों पर हजारों यात्री यातायात अवरुद्ध होने से फंस गए।
9/10 Image Source : pti

नोएडा के सेक्टर-62 में प्रदर्शनकारियों ने साहू फैशन कंपनी के गार्ड रूम का शीशा तोड़ दिया और अंदर दाखिल हो गए। इसके बाद कंपनी का मेन गेट खोल दिया और सैकड़ों मजदूर अंदर दाखिल हो गए। इस दौरान कंपनी के अंदर भी तोड़फोड़ हुई।
10/10 Image Source : Reporter Input

Advertisement