PHOTOS: क्या आप तस्वीरें देखकर बता सकते हैं कि यह भारत का कौन सा राज्य है?
PHOTOS: क्या आप तस्वीरें देखकर बता सकते हैं कि यह भारत का कौन सा राज्य है?
क्या आप कुछ तस्वीरों को देखकर बता सकते हैं कि वे भारत के किस राज्य से हैं? वैसे इन 5 तस्वीरों में से कोई न कोई तस्वीर तो ऐसी जरूर होगी जो आपको आपका जवाब दे देगी।
Published : Mar 22, 2025 02:27 pm IST, Updated : Mar 22, 2025 02:27 pm IST
1/5Image Source : Pexels
कहते हैं कि तस्वीरें बहुत कुछ कहती हैं। कई बार हजार शब्दों की बात सिर्फ एक तस्वीर कह देती है। जैसे इसी तस्वीर को देखिए। कितना विहंगम दृश्य है, कितना मनोरम वातावरण है। पर क्या आप सिर्फ इस तस्वीर को देखकर बता सकते हैं कि यह भारत के किस राज्य की है? यदि नहीं, तो आगे आने वाली कुछ और तस्वीरों की मदद ले लीजिए।
2/5Image Source : Pixabay
यह तस्वीर भी उसी राज्य से है। यह भारत के एक बड़े भूभाग पर शासन कर चुके शख्स का मकबरा है। खास बात यह है कि भले ही उस शासक का शासनकाल बहुत लंबा न चला हो, लेकिन उसने भारत के इतिहास पर एक अमिट छाप छोड़ी है। भारत का मध्यकालीन इतिहास उस शासक के जिक्र के बिना पूरा ही नहीं होता।
3/5Image Source : Pexels
भगवान बुद्ध की यह प्रतिमा भी उसी राज्य में स्थित है जहां से बाकी दोनों तस्वीरें ली गई हैं। बुद्ध ने पूरी दुनिया को शांति का संदेश दिया। उन्होंने मानव जाति को जीवन जीने की नई राह दिखाई। शायद यही वजह है कि आज भी उनकी सिखाई गई बातों का प्रभाव पूरी दुनिया पर देखने को मिलता है।
4/5Image Source : Pixabay
तस्वीर में आप जो भव्य इमारत के अवशेष देख रहे हैं, यह भी उसी राज्य के एक जिले में है। यह तस्वीर अपने अंदर सदियों का इतिहास समेटे हुए है। आप इस एक तस्वीर को देखकर बता सकते हैं कि इसका अतीत कितना गौरवशाली रहा होगा। क्या आपने अभी तक उस राज्य का नाम गेस किया?
5/5Image Source : Pixabay
अब तो आप पक्का समझ गए होंगे कि ये सारी तस्वीरें बिहार से हैं। बिहार में छठ का महापर्व जिस धूमधाम से मनाया जाता है वैसा कहीं नहीं देखने को मिलता। पहली तस्वीर घोड़ा कटोरा झील की है। दूसरी तस्वीर सासाराम में शेरशाह सूरी के मकबरे की है। तीसरी तस्वीर बोध गया से है और चौथी तस्वीर वैशाली से कोल्हुआ स्तूप की है।