PHOTOS: श्रीनगर में हुई ताजा बर्फबारी, सफेदी से ढके शहर को देखकर थम जाएंगी नजरें
PHOTOS: श्रीनगर में हुई ताजा बर्फबारी, सफेदी से ढके शहर को देखकर थम जाएंगी नजरें
श्रीनगर में एक बार फिर से ताजा बर्फबारी हुई है। ऐसे में यहां हर तरफ बर्फ की सफेद चादर देखने को मिल रही है। इस बर्फबारी के बीच श्रीनगर से शानदार तस्वीरें सामने आई हैं। आप भी देखें...
Published : Jan 06, 2025 02:19 pm IST, Updated : Jan 06, 2025 02:19 pm IST
1/7Image Source : pti
जम्मू कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में ताजा बर्फबारी हुई है। इसके अलावा कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में हुई इस बर्फबारी के बाद का नजारा देखने लायक है।
2/7Image Source : pti
बर्फबारी के बाद श्रीनगर के लाल चौक पर बर्फ की सफेद चादर बिछी हुई है। यह पर्यटकों के लिए सेल्फी पॉइंट बन गया है।
3/7Image Source : pti
बर्फबारी की वजह से श्रीनगर की सड़कें पूरी तरह से सफेद हो गई हैं। इस बीच यहां के स्थानीय लोग भी इस बर्फबारी का जमकर लुत्फ उठा रहे हैं।
4/7Image Source : pti
देश के अलग-अलग जगहों से पर्यटक बर्फबारी का आनंद लेने के लिए श्रीनगर पहुंचे हुए हैं। यहां हुई ताजा बर्फबारी से पर्यटक काफी खुश नजर आ रहे हैं और जमकर सेल्फी ले रहे हैं।
5/7Image Source : pti
बर्फबारी की वजह से श्रीनगर में यातायात भी प्रभावित हुआ है। सड़कों पर बर्फ रुकने की वजह से लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
6/7Image Source : pti
प्रशासन की ओर से सड़कों पर से बर्फ हटाने का काम लगातार किया जा रहा है। जिससे यहां के स्थानीय लोगों और पर्यटकों को परेशानी न हो।
7/7Image Source : pti
कश्मीर घाटी में बर्फबारी के कारण सोमवार को श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ानों का परिचालन प्रभावित हुआ। इस दौरान कई उड़ानें लेट भी हुईं।