Published : Dec 18, 2025 10:23 am IST, Updated : Dec 18, 2025 10:23 am IST
1/8Image Source : pti
घने कोहरे के कारण ताजमहल आज अदृश्य हो गया है। आगरा, लखनऊ सहित उत्तर प्रदेश के कई जिले घने कोहरे की चपेट में हैं। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक मौसम में बदलाव की आशंका जताई है।
2/8Image Source : ANI
लखनऊ में बुधवार को घने कोहरे और स्मॉग की वजह से कम विजिबिलिटी के कारण एक क्रिकेट मैच रद्द कर दिया गया था। आज भी दिल्ली और NCR में घने स्मॉग के कारण विजिबिलिटी काफी कम दिख रही है। IMD ने गुरुवार तड़के कोहरे जैसी स्थिति का अनुमान लगाया था और दिनभर मौसम में उतार चढ़ाव रहने की जानकारी दी है।
3/8Image Source : ANI
IMD ने कहा कि सुबह के वक्त हवा उत्तर-पश्चिम दिशा से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की संभावना है और हवा के पैटर्न में इस बदलाव से गुरुवार को दिन के समय कोहरे को छंटने और साफ मौसम बनाए रखने में मदद मिलने की उम्मीद है।
4/8Image Source : ANI
घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम रहेगी, जिससे सड़क, रेल और हवाई यात्रा में रुकावट आ सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की उम्मीद है. अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, बिहार, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और ओडिशा में भी कोहरे वाली स्थिति देखी जा सकती है।
5/8Image Source : ANI
घने कोहरे की वजह से मध्य प्रदेश में ट्रेन सर्विस पर असर पड़ा है और दिल्ली से जाने वाली 15 से ज़्यादा ट्रेनें रोज़ाना 20 मिनट से लेकर पांच घंटे तक लेट चल रही हैं। मौसम विभाग ने घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है और आज भी ट्रेनों के लेट होने की उम्मीद है।
6/8Image Source : PTI
घने कोहरे और कम दृश्यता के बीच, स्पाइसजेट, एयर इंडिया और इंडिगो सहित कई एयरलाइनों ने यात्रा संबंधी सलाह जारी की, जिसमें यात्रियों से अपनी उड़ानों की स्थिति पहले से जांचने का आग्रह किया गया।
7/8Image Source : ANI
कल लखनऊ में घने कोहरे के वजह से भारत साउथ अफ्रीका का मैच रद्द हो गया था।अखिलेश यादव ने भी प्रदूषण पर सवाल खड़े किए थे। सोशल मीडिया और अन्य प्लेटफार्म पर AQI से संबंधित भ्रामक आंकड़े प्रचारित और प्रसारित किए जा रहे हैं जो वायु गुणवत्ता बताने वाले निजी एप से लिए गए हैं।
8/8Image Source : ANI
मध्य प्रदेश और उत्तराखंड के पश्चिमी इलाकों के लिए शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है, तो वहीं तमिलनाडु, केरल और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में बिजली गिरने के साथ आंधी-तूफान आ सकता है।