वैष्णो देवी यात्रा इस दिन से फिर होगी शुरू, श्राइन बोर्ड ने बताई तारीख
वैष्णो देवी यात्रा इस दिन से फिर होगी शुरू, श्राइन बोर्ड ने बताई तारीख
माता वैष्णो देवी यात्रा, जो बादल फटने और भूस्खलन के कारण 26 अगस्त से बंद थी, अब 14 सितंबर से फिर शुरू हो सकती है। यात्रा के लिए श्राइन बोर्ड ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
Published : Sep 12, 2025 02:24 pm IST, Updated : Sep 12, 2025 02:24 pm IST
1/5Image Source : PTI
जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर की पवित्र यात्रा, जो पिछले 16 दिनों से बंद थी, अब 14 सितंबर यानी कि रविवार से फिर शुरू होने की उम्मीद है। यह फैसला मौसम के अनुकूल होने पर लिया जाएगा।
2/5Image Source : PTI
श्राइन बोर्ड ने यात्रियों की सुविधा के लिए सभी जरूरी इंतजाम कर लिए हैं। यात्रा से जुड़ी ताजा जानकारी और बुकिंग के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट http://maavaishnodevi.org पर जा सकते हैं।
3/5Image Source : PTI
बता दें कि 26 अगस्त को कटरा बेल्ट की त्रिकुटा पहाड़ियों में अधकुवारी के पास बादल फटने से भयानक भूस्खलन हुआ था। इस हादसे में 34 तीर्थयात्रियों की जान चली गई और 20 अन्य घायल हो गए। इस दुखद घटना के बाद माता वैष्णो देवी की यात्रा को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया था।
4/5Image Source : PTI
पिछले कुछ दिनों में जम्मू क्षेत्र में मौसम में काफी सुधार हुआ है। गुफा मंदिर के रास्ते पर मरम्मत का काम लगभग पूरा हो चुका है। यही वजह है कि 14 सितंबर से फिर से यात्रा शुरू करने की बात कही जा रही है, बशर्ते मौसम सही रहे।
5/5Image Source : PTI
बता दें कि माता वैष्णो देवी का मंदिर भारत के सबसे पवित्र तीर्थ स्थलों में से एक है। त्रिकुटा पहाड़ियों में बसा यह मंदिर माता वैष्णो देवी को समर्पित है, जिन्हें मां दुर्गा का अवतार माना जाता है। मान्यता है कि माता अपने भक्तों की हर पुकार सुनती हैं और उनकी मनोकामनाएं पूरी करती हैं। हर साल लाखों श्रद्धालु इस पवित्र गुफा मंदिर में माता के दर्शन के लिए आते हैं।