'देव दीपावली' पर काशी में दिव्यता और भव्यता का दिखा अद्भुत संगम, मानो धरती पर उतर आया हो स्वर्ग; Photos
'देव दीपावली' पर काशी में दिव्यता और भव्यता का दिखा अद्भुत संगम, मानो धरती पर उतर आया हो स्वर्ग; Photos
आज देव दीपावली है, वाराणसी में देव दीपावली पर विशेष आयोजन हुआ। गंगा के घाटों को ख़ास तौर से सजाया गया। 84 घाटों पर देव दीपावली के मौके पर पच्चीस लाख से ज्यादा दीए जलाए गए हैं। नमो घाट पर पहला दीया जलाकर योगी आदित्यनाथ ने उत्सव की शुरूआत की, इसके बाद दशाश्वमेध घाट पर महाआरती हुई।
Published : Nov 05, 2025 10:56 pm IST, Updated : Nov 05, 2025 10:56 pm IST
1/10Image Source : pti
आज देव दीपावली है, वाराणसी में देव दीपावली पर विशेष आयोजन हुआ। गंगा के घाटों को खास तौर से सजाया गया। वाराणसी के अलावा आज प्रयागराज, अयोध्या और मथुरा में भी देव दीपावली पर घाटों को रौशन किया गया।
2/10Image Source : x- @myogiadityanath
नमो घाट पर पहला दीया जलाकर योगी आदित्यनाथ ने उत्सव की शुरूआत की, इसके बाद दशाश्वमेध घाट पर महाआरती हुई।
3/10Image Source : x- @myogiadityanath
दशाश्वमेध घाट को इस बार ऑपरेशन सिंदूर की थीम पर सजाया गया है। करीब 1 लाख श्रद्धालुओं ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। 40 देशों से विदेशी सैलानी भी इस भव्य नजारे को देखने यहां पहुंचे।
4/10
5/10Image Source : x- @myogiadityanath
इस बार देव दीपावली पर लेजर शो का भी आयोजन किया गया। योगी आदित्यनाथ ने क्रूज़ पर बैठकर घाटों पर रौशनी और आतिशबाजी को देखा।
6/10Image Source : x- @myogiadityanath
84 घाटों पर देव दीपावली के मौके पर पच्चीस लाख से ज्यादा दीए जलाए गए हैं। देव दीपावली के पावन पर्व पर काशी के अर्धचंद्राकार गंगा घाटों पर जब शाश्वत ज्योति की लौ प्रज्वलित हुई, तो पूरा शहर दिव्यता और भव्यता के अद्भुत संगम में डूब गया।
7/10Image Source : x- @myogiadityanath
गोधूलि बेला में उत्तरवाहिनी गंगा की लहरों पर जब दीपों की सुनहरी आभा झिलमिलाई, तो पूरी काशी आलोकित हो गई।
8/10Image Source : x- @myogiadityanath
घाटों, तालाबों, कुंडों और देवालयों पर दीपों की शृंखला ने काशी को सुनहरी माला की तरह सजा दिया।
9/10Image Source : x- @myogiadityanath
गंगा तट की सीढ़ियों पर जलते लाखों दीपों की रोशनी ने ऐसा दृश्य प्रस्तुत किया, मानो स्वर्ग स्वयं धरती पर उतर आया हो।
10/10Image Source : x- @myogiadityanath
देव दीपावली महोत्सव को ऑपरेशन सिंदूर के नाम समर्पित किया गया, जिसमें देश की वीर माताओं के आंचल को नमन किया गया। राज्य सरकार ने इस बार 10 लाख दीपों का लक्ष्य रखा था, लेकिन जन सहभागिता से यह संख्या बढ़कर 15 से 25 लाख दीपों तक पहुंच गई।