भारत में सबसे ज्यादा मांसाहारी लोग किस प्रदेश में हैं? देखें टॉप-10 की लिस्ट
भारत में सबसे ज्यादा मांसाहारी लोग किस प्रदेश में हैं? देखें टॉप-10 की लिस्ट
Top 10 Meat Eating States In India | भारत के कई राज्यों में मांसाहारी भोजन बड़े चाव से खाया जाता है। इन राज्यों के लगभग सभी लोग मांसाहार करते हैं। भारत के सबसे ज्यादा मांसाहारी लोग नगालैंड, पश्चिम बंगाल और केरल में हैं। आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और तेलंगाना जैसे राज्य भी मांसाहारी खाने के लिए प्रसिद्ध हैं।
Published : Aug 15, 2025 05:59 pm IST, Updated : Aug 15, 2025 05:59 pm IST
1/12Image Source : Pixabay Representational
भारत में खान-पान की विविधता इस हद तक देखने को मिलती है जितनी शायद ही किसी और देश में हो। नेशनल हेल्थ एंड फैमिली सर्वे के आंकड़ों के मुताबिक, देश की 15 से 49 साल की उम्र की दो-तिहाई आबादी रोजाना, हफ्ते में या कभी-कभी किसी न किसी रूप में मांस का सेवन करती है। आंकड़े ये भी बताते हैं कि देश में मांसाहारी लोगों की संख्या में लगातार इजाफा हुआ है। आइए, जानते हैं भारत के उन 10 राज्यों के बारे में, जहां सबसे ज्यादा मांसाहारी लोग हैं।
2/12Image Source : Pixabay Representational
10. तेलंगाना | तेलंगाना में सिर्फ 2.7% लोग शाकाहारी हैं, बाकी की 97.3% आबादी मांसाहारी है। यहां चिकन, भैंस का मांस, बकरे का मांस, मछली, अंडे और झींगा जैसे व्यंजन खूब पसंद किए जाते हैं। तेलंगाना की मसालेदार करी और तंदूरी डिशेज लोगों के दिलों पर राज करती हैं।
3/12Image Source : Pixabay Representational
9. झारखंड | आदिवासी बहुल झारखंड में 97% लोग मांसाहारी खाने के शौकीन हैं। यहां चिकन, मटन और मछली से बने पारंपरिक व्यंजन काफी मशहूर हैं। झारखंड की खासियत है उसका देसी स्वाद, जो हर थाली में झलकता है।
4/12Image Source : Pixabay Representational
8. गोवा | गोवा, जो अपने खूबसूरत समुद्री तटों के लिए मशहूर है, वहां 93.8% लोग किसी न किसी रूप में मांस का सेवन करते हैं। गोवा के मेन्यू में गोअन फिश करी, चिकन काफ्रियल, चिकन शाकुटी, पोर्क सोरपोटेल और फेजोआदा जैसे लजीज व्यंजन शामिल हैं। समुद्री खाने के शौकीनों के लिए गोवा किसी जन्नत से कम नहीं है।
5/12Image Source : Pixabay Representational
7. त्रिपुरा | त्रिपुरा में करीब 95 फीसदी लोग मांसाहारी खाना पसंद करते हैं। राज्य सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, यहां चिकन और मछली के पकवान खूब चाव से खाए जाते हैं। अगर आप भी मांसाहारी हैं तो त्रिपुरा में आप कई नई तरह की डिश ट्राई कर सकते हैं।
6/12Image Source : Pixabay Representational
6. ओडिशा | ओडिशा अपने मछली और मटन के व्यंजनों के लिए जाना जाता है। यहां मांसाहारी खाना स्थानीय खान-पान का बेहद अहम हिस्सा है। अगर कभी आपको ओडिशा जाने का मौका मिले तो यहां की मसालेदार करी जरूर खाएं।
7/12Image Source : Pixabay Representational
5. तमिलनाडु | तमिलनाडु में 97.65 फीसदी लोग मांसाहारी हैं। यहां चिकन चेट्टीनाड बहुत पसंद किया जाता है, जो तीखा होता है और खुशबूदार मसालों से बना होता है। मटन बिरयानी भी खूब चाव से खाई जाती है। इसके अलावा मटन कुलंबु के साथ-साथ चिकन व मछली के कई पकवान भी खूब खाए जाते हैं।
8/12Image Source : Pixabay Representational
4. आंध्र प्रदेश | आंध्र प्रदेश में 98.25% लोग मांसाहारी खाने के दीवाने हैं। इस सूबे में मसालेदार और स्वादिष्ट मांसाहारी खाने की भरमार है। यहां के खास पकवानों में आंध्र स्टाइल चिकन और मटन करी शामिल हैं, जिनमें गोन्गुरा (खट्टे पत्ते) या मुनगकाया (सहजन) डाला जाता है। यहां चेपा पुलुसु (मछली की करी) और रॉय्याला इगुरु (झींगा) जैसे सीफूड भी खूब पसंद किए जाते हैं।
9/12Image Source : Pixabay Representational
3. केरल | केरल में 99.1 फीसदी लोग मांसाहारी हैं। यहां का मांसाहारी खाना बहुत समृद्ध और विविध है, जिसमें मछली, चिकन और लाल मांस के पकवान शामिल हैं। इनमें अक्सर नारियल का दूध, मिर्च और कई तरह के मसाले डाले जाते हैं। मशहूर व्यंजनों में नदन कोझी वरुथाथु (तीखा चिकन फ्राई) और केरल प्रॉन करी शामिल हैं, जो स्वाद में लाजवाब होते हैं।
10/12Image Source : Pixabay Representational
2. पश्चिम बंगाल | पश्चिम बंगाल में 99.3% लोग मांसाहारी खाने का लुत्फ उठाते हैं। इस सूबे के सबसे लोकप्रिय पकवानों में कोशा मांगशो, एक धीमी आंच पर पकाई गई मटन करी, और हिल्सा मछली के व्यंजन, जैसे माछेर झोल, जो तीखा मछली का स्टू है, शामिल हैं। बंगाली खाने में चिंगरी मलाई करी (नारियल के दूध में झींगा) और चिकन व मटन के कई स्वादिष्ट पकवान भी खूब पसंद किए जाते हैं।
11/12Image Source : Pixabay Representational
1. नगालैंड | और अब बात नंबर 1 की! नगालैंड में 99.8% लोग मांसाहारी खाना खाते हैं। यह सूबा अपने समृद्ध और विविध मांसाहारी खाने के लिए मशहूर है। एक आम नगा थाली में चावल, उबली सब्जियां और कई तरह के मांस शामिल होते हैं, जिन्हें स्थानीय जड़ी-बूटियों, बांस के अंकुर और फर्मेंटेड खाद्य पदार्थों के साथ पकाया जाता है। यहां पोर्क, चिकन, मछली और बीफ आम हैं, लेकिन कुछ इलाकों में हिरण, जंगली सुअर और यहां तक कि कुत्ते का मांस भी खाया जाता है।
12/12Image Source : Pixabay Representational
भारत के ये 10 राज्य न सिर्फ अपने खान-पान की विविधता के लिए मशहूर हैं, बल्कि ये दिखाते हैं कि मांसाहारी खाना देश के कई हिस्सों में बड़े चाव से खाया जाता है। चाहे मसालेदार करी हो या समुद्री भोजन, हर राज्य का अपना खास स्वाद है। तो आपका पसंदीदा मांसाहारी व्यंजन कौन सा है? और क्या आपने इनमें से किसी राज्य के खाने का मजा लिया है?