देश में किस राज्य में होता है सबसे ज्यादा अमरूद? एमपी और यूपी में है कड़ी टक्कर
देश में किस राज्य में होता है सबसे ज्यादा अमरूद? एमपी और यूपी में है कड़ी टक्कर
Guava Production India: भारत में अमरूद की खेती बड़े पैमाने पर होती है। 2023-24 में विभिन्न राज्यों में देश में हजारों मीट्रिक टन अमरूद का उत्पादन हुआ। देश के दो राज्य ऐसे हैं जिनमें अमरूद उत्पादन में नंबर वन रहने को लेकर कड़ा मुकाबला है।
Published : Mar 28, 2026 02:44 pm IST, Updated : Mar 28, 2026 02:44 pm IST
1/11Image Source : Pexels Representational
भारत में अमरूद की पैदावार बड़े पैमाने पर होती है। पूरी दुनिया में आधे से ज्यादा अमरूद भारत में पैदा होता है। लेकिन क्या आपको पता है कि भारत में सबसे ज्यादा अमरूद किस राज्य में पैदा होता है। आइए, हम बताते हैं:
2/11Image Source : Pexels Representational
10. लिस्ट में 10वें नंबर पर स्थित राजस्थान में अमरूद का उत्पादन 2023-24 में 183.92 हजार मीट्रिक टन रहा, जो कुल उत्पादन का 3.43% है। यहां सीमित जल संसाधनों के बावजूद किसान मेहनत से खेती करते हैं। आधुनिक तकनीकों के प्रयोग से भविष्य में उत्पादन बढ़ने की अच्छी संभावनाएं हैं।
3/11Image Source : Pexels Representational
9. छत्तीसगढ़ इस लिस्ट में 9वें नंबर पर है। इस सूबे में 2023-24 के दौरान अमरूद का उत्पादन 196.31 हजार मीट्रिक टन रहा, और इसकी हिस्सेदारी 3.66 प्रतिशत है। राज्य की उपजाऊ भूमि और अनुकूल मौसम अमरूद की खेती के लिए बिल्कुल सही हैं।
4/11Image Source : Pexels Representational
8. पश्चिम बंगाल लिस्ट में 8वें नंबर पर है और यहां अमरूद का उत्पादन 223.76 हजार मीट्रिक टन दर्ज किया गया, जो 4.17% हिस्सेदारी है। यहां की नम जलवायु और उपजाऊ मिट्टी इस फसल के लिए अनुकूल हैं।
5/11Image Source : Pexels Representational
7. महाराष्ट्र 7वें नंबर पर है और यहां 2023-24 में अमरूद उत्पादन 257.67 हजार मीट्रिक टन रहा। अमरूद उत्पादन में पूरे देश में महाराष्ट्र की हिस्सेदारी 4.80 फीसदी है। महाराष्ट्र के अमरूदों की 'रेड डायमंड' और 'कोथरुड' जैसी किस्में प्रसिद्ध हैं।
6/11Image Source : Pexels Representational
6. लिस्ट में छठे नंबर पर बिहार है जहां अमरूद का उत्पादन 260.02 हजार मीट्रिक टन रहा, जो कुल पैदावार का 4.84 प्रतिशत है। बिहार के अमरूद, विशेषकर भागलपुर, हाजीपुर और समस्तीपुर क्षेत्रों के, अपनी मिठास, बड़े आकार और बेहतरीन स्वाद के लिए जाने जाते हैं।
7/11Image Source : Pexels Representational
5. पंजाब में 2023-24 में अमरूद का उत्पादन 311.33 हजार मीट्रिक टन दर्ज किया गया, जो कि पूरे देश की पैदावार का 5.80 फीसदी है। लिस्ट में पांचवें नंबर पर मौजूद पंजाब के अमरूद अपनी बेहतरीन क्वॉलिटी, आकर्षक रंग, और मीठे स्वाद के लिए प्रसिद्ध हैं।
8/11Image Source : Pexels Representational
4. तमिलनाडु लिस्ट में चौथे नंबर पर है और यहां अमरूद का उत्पादन 386.18 हजार मीट्रिक टन रहा, जो 7.19% हिस्सेदारी को दिखाता है। तमिलनाडु के अमरूद स्वाद में मीठे, रसीले और मध्यम से बड़े आकार के होते हैं। इनका रंग हल्का पीला या हरा-पीला होता है।
9/11Image Source : Pexels Representational
3. आंध्र प्रदेश में 2023-24 में अमरूद उत्पादन 499.42 हजार मीट्रिक टन दर्ज किया गया, और पूरे देश के उत्पादन में इसकी हिस्सेदारी 9.30 प्रतिशत है। आंध्र प्रदेश के अमरूद अपने बेहतरीन स्वाद, मिठास और सुगंध के लिए प्रसिद्ध हैं, जो आकार में गोल से लेकर अंडाकार हो सकते हैं।
10/11Image Source : Pexels Representational
2. उत्तर प्रदेश ने लिस्ट में दूसरे नंबर पर जगह बनाई है और 2023-24 में यहां अमरूद का उत्पादन 1,032.65 हजार मीट्रिक टन रहा। देश के कुल अमरूद उत्पादन में इस सूबे की हिस्सेदारी 19.24% है। यूपी का इलाहाबादी अमरूद देश-विदेश में प्रसिद्ध है।
11/11Image Source : Pexels Representational
1. पूरे देश में अमरूद उत्पादन के मामले में मध्य प्रदेश देश में पहले नंबर पर है। यहां 2023-24 में अमरूद का उत्पादन 1,052.30 हजार मीट्रिक टन रहा, और पूरे देश की पैदावार में इसकी हिस्सेदारी 19.60 फीसदी है। मध्य प्रदेश में भोपाल और श्योपुर के अमरूद काफी मशहूर हैं।