Published : Jan 13, 2026 11:35 pm IST, Updated : Jan 13, 2026 11:35 pm IST
1/10Image Source : wikipedia
दुनिया के शीर्ष 10 महंगे लड़ाकू विमान कौन से हैं। जानना चाहेंगे तो सबसे पहला नाम लॉकहीड मार्टिन F-22 रैप्टर आता है, जिसकी कीमत 143 मिलियन डॉलर है। एयर सुपीरियरिटी लड़ाकू विमान के तौर पर डिजाइन किया गया है। इसकी खासियत है कि यह लड़ाकू विमान स्टील्थ टेक्नोलॉजी और सुपरक्रूज क्षमता से लैस है। अत्यधिक मैन्यूवरेबिलिटी वाला यह जेट फाइटर सेंसर फ्यूजन को इस तरह से जोड़ता जैसा कोई और विमान नहीं कर पाता।
2/10Image Source : wikipedia
राफेल जेट फाइटर को फ्रांसीसी कंपनी डसॉल्ट एविएशन ने विकसित किया है। यह एक एडवांस मल्टीरोल फाइटर जेट है, जो परमाणु निवारक मिशन को भी अंजाम देने में सक्षम है। इसका इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर सूट बाकी सभी लड़ाकू विमानों की अपेक्षा ज्यादा शक्तिशाली है। इसकी कीमत 125 मिलियन डॉलर है।
3/10Image Source : wikipedia
यूरोफाइटर टाइफून दुनिया के सबसे शक्तिशाली लड़ाकू विमानों में से एक है, जिसे कई यूरोपीय देशों ने मिलकर बनाया है। इसकी कीमत 117 मिलियन डॉलर है और इसमें एडवांस्ड एयरोडायनामिक्स, शक्तिशाली ट्विन इंजन, और परिष्कृत रडार और डिफेंसिव सिस्टम होने की वजह से यह दुनिया के सबसे तेज और सबसे फुर्तीले लड़ाकू विमानों में भी शामिल है।
4/10Image Source : wikipedia
चीन का चेंगदू J-20 5वीं जेनरेशन का फाइटर जेट है, जिसकी कीमत 110 मिलियन डॉलर है और यह स्टील्थ तकनीक से लैस है। चीन ने अपने इस लड़ाकू विमान को अभी तक किसी दूसरे देश को नहीं बेचा है।
5/10Image Source : wikipedia
लॉकहीड मार्टिन F-35 लाइटनिंग II, जिसकी कीमत 109 मिलियन डॉलर है, इसकी खासियत सुन हैरान हो जाएंगे। यह एडवांस्ड सेंसर, डेटा फ्यूजन और स्टील्थ क्षमता से लैस है। इसे अमेरिकी वायु सेना, नौसेना और मरीन कॉर्प्स के लिए एक मल्टीरोल स्टील्थ फाइटर जेट के रूप में विकसित किया गया है।
6/10Image Source : wikipedia
बोइंग F-15EX ईगल II की कीमत 97 मिलियन डॉलर है। इस विमान को हाइपरसोनिक मिसाइलों सहित एडवांस्ड हथियारों को ले जाने के लिए डिजाइन किया गया। इसमें पिछले F-15 वेरिएंट की तुलना में आधुनिक एवियोनिक्स, डिजिटल बैकबोन और स्ट्रक्चरल मजबूती काफी अडवांस है।
7/10Image Source : wikipedia
सुखोई Su-35 एडवांस्ड नॉन-स्टील्थ फाइटर में से एक है। इसे लंबी दूरी की लड़ाई के लिए डिजाइन किया गया है जिसमें एक शक्तिशाली रडार सिस्टम है। इसकी कीमत 85 मिलियन डॉलर है जो पिछले Su-27 वेरिएंट की तुलना में काफी ज्यादा है। इसमें नया एवियोनिक्स और इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर सिस्टम लगा हुआ है।
8/10Image Source : wikipedia
साब JAS 39E/F ग्रिपेन दुनिया का आठवां सबसे महंगा लड़ाकू विमान है। इसकी कीमत 85 मिलियन डॉलर है। यह विमान कम लॉजिस्टिकल फुटप्रिंट के साथ ज्यादा खतरे वाले माहौल में काम करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
9/10Image Source : wikipedia
बोइंग E/A-18G ग्राउलर पुराने F/A-18 लड़ाकू विमान का अपग्रेडेड वर्जन है जो एक खास इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर वेरिएंट है, जिसे लड़ाकू विमान में दुश्मन के एयर डिफेंस को जाम करने, धोखा देने की क्षमता है। इसकी कीमत 80 मिलियन डॉलर है।
10/10Image Source : wikipedia
शेनयांग FC-31 चीन का दूसरा स्टील्थ फाइटर जेट है, जिसकी कीमत 70 मिलियन डॉलर है। चीन ने इसे खासतौर पर एक्सपोर्ट के लिए डिजाइन किया है और यह अभी डेवेलप किया जा रहा है।