1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. धर्म
  4. आज ही गांठ बांध लें आचार्य चाणक्य की ये 4 बातें, समय बदलते नहीं लगेगी देर

आज ही गांठ बांध लें आचार्य चाणक्य की ये 4 बातें, समय बदलते नहीं लगेगी देर

Published : Jun 23, 2026 12:49 pm IST,  Updated : Jun 23, 2026 12:49 pm IST
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य ने जीवन को सुधारने और मजबूत बनाने के लिए कई प्रकार की नीतियां बताई हैं। कहते हैं जो भी इन नीतियों को अपने जीवन में उतारता है उसका समय बदलते देर नहीं लगती। ये नीतियां न सिर्फ आपके मनोबल को बढ़ाती हैं बल्कि आपको निरंतर आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा भी देती हैं। चलिए जानते हैं चाणक्य ने अच्छा समय लाने के लिए कौन सी 4 बातें बताई हैं।
1/5 Image Source : india tv

आचार्य चाणक्य की नीति अनुसार इंसान को अपने दिल के राज और भविष्य की योजनाएं हर किसी को नहीं बतानी चाहिए। जब तक आपका काम पूरा न हो जाए, तो इसकी चर्चा कभी किसी से न करें। नहीं तो आपसे जलने वाले लोग आपका काम खराब करने की कोशिश कर सकते हैं।
2/5 Image Source : canva
आचार्य चाणक्य की नीति अनुसार इंसान को अपने दिल के राज और भविष्य की योजनाएं हर किसी को नहीं बतानी चाहिए। जब तक आपका काम पूरा न हो जाए, तो इसकी चर्चा कभी किसी से न करें। नहीं तो आपसे जलने वाले लोग आपका काम खराब करने की कोशिश कर सकते हैं।
चाणक्य नीति अनुसार सफल वही होता है जो समय की कीमत को समझता है। जो समय बर्बाद हो गया वो कभी वापस नहीं आता, इसलिए समय की कद्र करें। साथ ही सही समय पर सही निर्णय लें। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपको सफल होने से कोई रोक नहीं सकता है।
3/5 Image Source : canva
चाणक्य नीति अनुसार सफल वही होता है जो समय की कीमत को समझता है। जो समय बर्बाद हो गया वो कभी वापस नहीं आता, इसलिए समय की कद्र करें। साथ ही सही समय पर सही निर्णय लें। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपको सफल होने से कोई रोक नहीं सकता है।
चाणक्य कहते हैं कि जब भी कोई काम शुरू करें तो अपने आप से तीन सवाल जरूर पूछें। पहला ये कि मैं यह काम क्यों कर रहा हूं, दूसरा ये कि इसका परिणाम क्या होगा और तीसरा ये कि क्या मैं इसमें सफल हो पाऊंगा? जब इन सभी सवालों के आपको संतोषजनक जवाब मिल जाए तभी आगे बढ़ें। चाणक्य कहते हैं इससे सफलता मिलने के चांस बढ़ जाएंगे।
4/5 Image Source : canva

चाणक्य कहते हैं कि इंसान को धन की कद्र करनी चाहिए। बिना सोचे-समझे कहीं भी पैसा खर्च नहीं कर देना चाहिए। धन उसी व्यक्ति के पास टिकता है जो उसका सम्मान करता है। इसके साथ ही भविष्य के लिए भी पैसा बचाकर रखना चाहिए जिससे विपरीत परिस्थितियों में भी आपके पास पैसे की कभी कमी न हो। इसके अलावा पैसे से पैसा बनाने की कला आनी चाहिए। धनवान वही बनता है जिसे पैसों को सही जगह निवेश करना आता है।
5/5 Image Source : canva

Advertisement