1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. धर्म
  4. अगस्त में ये बड़े ग्रह बदलेंगे अपनी चाल, चमकेगा इन राशियों का सितारा, मिल सकता है बंपर लाभ

अगस्त में ये बड़े ग्रह बदलेंगे अपनी चाल, चमकेगा इन राशियों का सितारा, मिल सकता है बंपर लाभ

Written By: Vineeta Mandal
Published : Jul 21, 2026 05:51 pm IST,  Updated : Jul 21, 2026 05:51 pm IST
ज्योतिष दृष्टि से अगस्त का महीना अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अगस्त में सूर्य, शुक्र, मंगल, राहु, बुध और चंद्रमा जैसे बडे़ ग्रह अपनी चाल बदलने वाले हैं। इन ग्रहों की बदलती चाल का असर सभी 12 राशियों पर अलग-अलग रूप से पड़ेगा। ग्रहों के इस महागोचर से इन राशि के जातकों को अत्यधिक लाभ मिलेगा। इन्हें आर्थिक लाभ के साथ ही करियर में भी तरक्की मिलेगी। तो आइए जानते हैं कि वो लकी राशियां कौनसी हैं।
1/5 Image Source : INDIA TV

मेष राशि के जातकों के लिए अगस्त का महीना बहुत ही लाभकारी रहेगा। आपका अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। मेष राशि वाले व्यापारियों के हाथ कोई बड़ी डील आ सकती है, जिसमें अच्छा मुनाफा मिलेगा। करियर में प्रमोशन हो सकता है और आय में भी वृद्धि के शुभ संकेत है।
2/5 Image Source : INDIA TV
मेष राशि के जातकों के लिए अगस्त का महीना बहुत ही लाभकारी रहेगा। आपका अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। मेष राशि वाले व्यापारियों के हाथ कोई बड़ी डील आ सकती है, जिसमें अच्छा मुनाफा मिलेगा। करियर में प्रमोशन हो सकता है और आय में भी वृद्धि के शुभ संकेत है।
सिंह राशि वालों के लिए अगस्त का महीना बहुत ही शुभ रहेगा। छात्रों को परीक्षा में सफलता मिल सकती है। पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने के योग हैं। निवेश करने के लिए यह समय बहुत ही उत्तम रहेगा। काम में आ रही हर बाधा दूर होगी।
3/5 Image Source : INDIA TV
सिंह राशि वालों के लिए अगस्त का महीना बहुत ही शुभ रहेगा। छात्रों को परीक्षा में सफलता मिल सकती है। पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने के योग हैं। निवेश करने के लिए यह समय बहुत ही उत्तम रहेगा। काम में आ रही हर बाधा दूर होगी।
अगस्त माह में होने वाले ग्रह-गोचर तुला राशि वालों के लिए लाभदायक रहेगा। व्यापार करने वालों को बड़ा लाभ मिल सकता है। अगस्त का महीना तुला राशि वालों के लिए खुशियों से भरा रहेगा। घर-परिवार में सुख-शांति और समृद्धि का माहौल रहेगा।
4/5 Image Source : INDIA TV
अगस्त माह में होने वाले ग्रह-गोचर तुला राशि वालों के लिए लाभदायक रहेगा। व्यापार करने वालों को बड़ा लाभ मिल सकता है। अगस्त का महीना तुला राशि वालों के लिए खुशियों से भरा रहेगा। घर-परिवार में सुख-शांति और समृद्धि का माहौल रहेगा।
 कुंभ राशि के जातकों पर अगस्त महीने के गोचर का सकारात्मक और गहरा प्रभाव पड़ेगा। आर्थिक तंगी से छुटकारा मिल सकता है। अचानक से धन का भी लाभ मिल सकता है। लंबे समय से अटके हुए काम भी जल्दी पूरे होंगे।
5/5 Image Source : INDIA TV

Advertisement