Bad Luck Alert: क्या आपकी सुबह भी इन 5 चीजों को देखकर होती है? खराब हो सकता है पूरा दिन, तुरंत बदलें ये आदत!
Bad Luck Alert: क्या आपकी सुबह भी इन 5 चीजों को देखकर होती है? खराब हो सकता है पूरा दिन, तुरंत बदलें ये आदत!
वास्तु शास्त्र अनुसार सुबह-सुबह इन चीजों को देखना हमारे भाग्य को कमजोर करता है। जिससे हमारी तरक्की के मार्ग में बाधाएं आने लगती हैं। इसी वजह से इन चीजों के दर्शन करना अशुभ माना गया है। चलिए जानते हैं ये कौन सी 5 चीजें हैं।
Published : Apr 20, 2026 02:49 pm IST, Updated : Apr 20, 2026 02:51 pm IST
1/6Image Source : freepik
वास्तु शास्त्र अनुसार सुबह-सुबह इन चीजों को देखना हमारे भाग्य को कमजोर करता है। जिससे हमारी तरक्की के मार्ग में बाधाएं आने लगती हैं। इसी वजह से इन चीजों के दर्शन करना अशुभ माना गया है। चलिए जानते हैं ये कौन सी 5 चीजें हैं।
2/6Image Source : freepik
उठते ही आईना देखना बेहद अशुभ माना जाता है। यही कारण है कि कमरे में शीशा रखने से मना किया जाता है। अगर आपके कमरे में भी शीशा है तो उसे ऐसी जगह पर लगाएं जिससे सोते-जागते आपका प्रतिबिंब उसमें न दिखाई दे।
3/6Image Source : freepik
अगर आप रात के बर्तन सुबह के लिए छोड़ देते हैं और फिर सुबह उठते ही इसके दर्शन कर लेते हैं तो यह आपकी तरक्की में रुकावट बन सकता है। कोशिश करें कि रात को ही किचन साफ करके सोएं जिससे आपको सुबह के समय झूठे बर्तनों के दर्शन न कर पड़ें।
4/6Image Source : freepik
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सुबह उठते ही अपनी या दूसरों की परछाई देखने से भी बचना चाहिए। कोशिश करें कि दिन की शुरुआत अच्छी रोशनी से करें। सुबह उठते ही अपने घर के खिड़की-दरवाजे खोल दें। जिससे सूर्य की रोशनी घर में प्रवेश कर सके।
5/6Image Source : freepik
सुबह उठते ही बंद घड़ी पर नजर पड़ना बेहद अशुभ माना जाता है। कहते हैं इससे काम में बाधा आने की संभावना रहती है। अगर आपके कमरे में बंद खड़ी रखी है तो उसे तुरंत ठीक कर दें।
6/6Image Source : freepik
सुबह उठते ही जंगली जानवरों की तस्वीरें भी नहीं देखनी चाहिए। कहते हैं इससे स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ सकता है। इसकी जगह सुबह किसी उगते सूरज, फूल, पहाड़ या भगवान की तस्वीर देखें। इससे आपका दिन बढ़िया गुजरेगा।