Published : Jan 14, 2026 02:16 pm IST, Updated : Jan 14, 2026 02:16 pm IST
1/5Image Source : Freepik
17 जनवरी 2026 के दिन मकर राशि में सूर्य, बुध, मंगल और शुक्र एक साथ होंगे। ऐसे में मकर राशि में चतुर्ग्रही योग बनेगा, इस योग के बनने से राशिचक्र की कुछ राशियों को फायदा मिल सकता है। आज हम आपको इन्हीं राशियों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।
2/5Image Source : Freepik
मेष राशि- आपके लिए चतुर्ग्रही योग बेहद लाभदायक रह सकता है। मकर राशि में दिशा बल प्राप्त किए हुए मंगल और सूर्य आपको करियर में लाभ दिलाएंगे। मनचाही जॉब आपको मिल सकती है। इस राशि के विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल हो सकते हैं। परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय बीत सकता है।
3/5Image Source : Freepik
कर्क राशि- चतुर्ग्रही योग आपको प्रतिष्ठा दिलाएगा। इस दौरान बीते समय में किए गए कार्य का शुभ परिणाम आपको मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में चली आ रही परेशानियों से भी आपको मुक्ति मिल सकती है। एकाग्रता में वृद्धि होगी जिसके चलते इस राशि के जातकों को शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। नौकरी पेशा लोग कार्यक्षेत्र में अनुकूल माहौल का आनंद उठा सकते हैं।
4/5Image Source : Freepik
धनु राशि- आपके द्वितीय भाव में चतुर्ग्रही योग बनेगा जिसके चलते कुटुंब के किसी मांगलिक कार्य में आप हिस्सा ले सकते हैं। पैतृक कारोबार से भी इस राशि के जातक लाभ पाएंगे। अपनी वाणी से समाज में नई पहचान बना सकते हैं। विद्यार्थियों को गुरुजनों का सहयोग मिलेगा।
5/5Image Source : Freepik
मीन राशि- आपके लिए चतुर्ग्रही योग का बनना वरदान साबित हो सकता है क्योंकि यह योग आपके लाभ भाव में होगा। निवेश किए गए धन से फायदा आपको मिल सकता है, इसके साथ ही करियर की गाड़ी भी पटरी पर दौड़ेगी। रोजगार मिलने की भी संभावना है। उच्च शिक्षा अर्जित करने वालों को मनचाहे परिणाम प्राप्त हो सकते है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।