क्या रात में भूत-प्रेत को देखकर भौंकते हैं कुत्ते? जानिए क्या है मान्यता
क्या रात में भूत-प्रेत को देखकर भौंकते हैं कुत्ते? जानिए क्या है मान्यता
काफी पहले से ये धारणा चली आ रही है कि कुत्ते भूत देख सकते हैं। इसी वजह से कुत्ते रात में ज्यादा भौंकते हैं क्योंकि उन्हें आत्माएं दिखाई देती हैं। जानिए क्या है इसके पीछे की सच्चाई।
Published : Aug 14, 2025 10:04 am IST, Updated : Aug 14, 2025 10:04 am IST
1/6Image Source : canva
आपने भी नोटिस किया होगा कि कुत्ते दिन के मुकाबले रात में ज्यादा भोगते हैं। कुत्तों के रात में भौंकने से जुड़ी कई मान्यताएं भी प्रचलित हैं। कहा जाता है कि कुत्ते रात में भूतों और आत्माओं को देखकर भौंकते हैं।
2/6Image Source : canva
कई लोग ऐसा मानते हैं कि कुत्तों को रात में भूत दिखाई देता है इसलिए वो भौंकने लगते हैं और जब उन्हें भूतों से डर लगता है तो वो रोने लगते हैं।
3/6Image Source : canva
पैरानॉर्मल एक्सपर्ट की मानें तो कुत्तों को आत्माएं दिखाई देती हैं यह सत्य है क्योंकि उनकी आंखों में इंसान की तुलना में गति को देखने की क्षमता अधिक होती है। यही कारण है कि जब कुत्ते नकारात्मक ऊर्जा को देख लेते हैं तो वो भौंकने लगते हैं लेकिन विज्ञान इन दावों को बिल्कुल भी नहीं मानता है।
4/6Image Source : canva
विज्ञान की माने तो कुत्ते रात में इस कारण से भौंकते हैं क्योंकि वह अकेलापान महसूस करते हैं और अपने डर को छुपाने के लिए ही रात में भौंकते हैं।
5/6Image Source : canva
विज्ञान अनुसार कुत्तों की इंद्रियां मनुष्यों की तुलना में अधिक संवेदनशील होती हैं जिस कारण वे उन चीजों को भी महसूस कर लेते हैं जो हम नहीं कर सकते। लेकिन इसका मतलब यह नहीं होता है कि उन्हें भूत दिखाई देता है।
6/6Image Source : canva
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)