Ekadashi Vrat Niyam: एकादशी के व्रत में क्या चाय और कॉफी पी सकते हैं? जानें इस दिन क्या खाएं और क्या नहीं?
Ekadashi Vrat Niyam: एकादशी के व्रत में क्या चाय और कॉफी पी सकते हैं? जानें इस दिन क्या खाएं और क्या नहीं?
Ekadashi 2026: अगर आप भी एकादशी व्रत में चाय या कॉफी पी लेते हैं तो जान लीजिए कि ऐसा करना सही है या नहीं। आज हम आपको बताएंगे कि एकादशी व्रत में क्या खाना सही रहेगा और क्या नहीं।
Published : Feb 11, 2026 10:56 pm IST, Updated : Feb 11, 2026 10:56 pm IST
1/8Image Source : FILE IMAGE
प्रत्येक माह में दो बार एकादशी का व्रत रखा जाता है एक शुक्ल और दूसरा कृष्ण पक्ष में। दोनों ही एकादशी का विशेष महत्व होता है। हर महीने में आने वाली एकादशी का नाम अलग-अलग होता है। इस दिन व्रत करने के साथ ही भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विधिपूर्वक पूजा अर्चना की जाती है। धार्मिक मान्यता है कि एकादशी का व्रत करने से श्री हरि नारायण की अपार कृपा प्राप्त होती है। तो आज हम आपको बताएंगे कि एकादशी व्रत में क्या खाना पीना चाहिए और क्या नहीं।
2/8Image Source : FREEPIK
बहुत से लोग व्रत में चाय और कॉफी पी लेते हैं उन्हें लगता है कि दूध से बनी चीज है तो इसमें क्या गलत है। लेकिन व्रत में चाय, कॉफी नहीं पीना चाहिए। दरअसल, कॉफी बीन्स यानी कहवा के बीज है जो कि एक प्रकार की फली। शास्त्रों में किसी भी तरह की फली का इस्तेमाल करना वर्जित माना गया है। यही वजह है कि व्रत में कॉफी नहीं पीना चाहिए।
3/8Image Source : FREEPIK
एकादशी व्रत में चाय पीने से भी बचना चाहिए। चाय एक पौधे की सूखी पत्तियां होती हैं। इस वजह से भी व्रत में चाय पीने की मनाही है। इसके अलावा चाय और कॉफी में कैफीन होता है जो कि एक प्रकार का मादक पदार्थ है। ऐसे में एकादशी व्रत में चाय या कॉफी नहीं पीना चाहिए।
4/8Image Source : FREEPIK
एकादशी व्रत के दिन फलों का सेवन किया जाता है। इसके अलावा बादाम, काजू और पिस्ता भी खा सकते हैं। एकादशी व्रत आम, अंगूर, केला, अनार और अन्य मौसमी फल खा सकते हैं। एकादशी व्रत में साबूदाना शककंदी, आलू, मूंगलफली आदि चीजें भी खा सकते हैं।
5/8Image Source : FREEPIK
एकादशी व्रत में पत्तेदार साग-सब्जियों का सेवन नहीं करना चाहिए। एकादशी व्रत में पालक, मेथी, बथुआ, गोभी, बैंगन, टमाटर, बींस, और मूली/गाजर जैसी जमीन के नीचे उगने वाली सब्जियां वर्जित मानी जाती हैं।
6/8Image Source : FREEPIK
इसके अलावा एकादशी व्रत में मसूर दाल का सेवन वर्जित माना गया है। इसके अलावा किसी भी प्रकार की दालें, जैसे चना दाल, उड़द दाल, अरहर (तुअर) दाल, और सभी प्रकार के अनाज व फलियां खाने से मना किया जाता है क्योंकि ये अन्न में आते हैं।
7/8Image Source : FREEPIK
एकादशी व्रत में नमक का सेवन भी भूलकर न करें। इसके अलावा इस दिन तामसिक चीजें जैसे लहसुन और प्याज से बनी सामग्री का सेवन भी वर्जित माना गया है।
8/8Image Source : FREEPIK
एकादशी व्रत के दिन चावल या चावल से बनी चीजों का सेवन गलती से भी न करें। एकादशी व्रत में चावल खाना वर्जित होता है। इस दिन चावल या इससे बनी कोई भी चीज खाने से आपके व्रत टूट सकता है। आपको व्रत का फल भी प्राप्त नहीं होगा।