घर में कौन से फूल वाले पौधे रखना सबसे शुभ होता है?
घर में कौन से फूल वाले पौधे रखना सबसे शुभ होता है?
वास्तु शास्त्र अनुसार घर में इन 5 फूलों वाले पौधे लगाने से धन-धान्य की कभी कमी नहीं होती। ये पौधे घर में खुशहाली और समृद्धि लेकर आते हैं। ये पौधे वातावरण को पवित्र और सकारात्मक बनाते हैं। चलिए जान लेते हैं ये कौन से पौधे हैं और इन्हें लगाने की सही दिशा क्या है।
Published : Mar 06, 2026 02:50 pm IST, Updated : Mar 06, 2026 02:54 pm IST
1/6Image Source : canva
5 Lucky Flower Plants: वास्तु शास्त्र अनुसार घर में इन 5 फूलों वाले पौधे लगाने से धन-धान्य की कभी कमी नहीं होती। ये पौधे घर में खुशहाली और समृद्धि लेकर आते हैं। ये पौधे वातावरण को पवित्र और सकारात्मक बनाते हैं। चलिए जान लेते हैं ये कौन से पौधे हैं और इन्हें लगाने की सही दिशा क्या है।
2/6Image Source : canva
गुड़हल का पौधा - गुड़हल का फूल बेहद शुभ माना जाता है। पूजा-पाठ में इसका खूब इस्तेमाल होता है। ये फूल मां दुर्गा और भगवान गणेश का प्रिय माना गया है। घर में गुड़हल का पौधा लगाने से सकारात्मक ऊर्जा और शुभता बढ़ती है। इसे घर के पूर्व या उत्तर पूर्व दिशा में लगाना सबसे शुभ होता है।
3/6Image Source : canva
गेंदे का पौधा - गेंदे का फूल शुभ कार्यों में सबसे ज्यादा उपयोग किया जाता है। इसे घर के मुख्य दरवाजे या बालकनी में लगाना सबसे शुभ होता है। इस पौधे को घर में लगाने से सदैव सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।
4/6Image Source : canva
चमेली का पौधा - चमेली का पौधा भी घर के वातावरण को शांत और सकारात्मक बनाता है। वास्तु के अनुसार ये पौधा घर के आंगन या बालकनी में लगाना शुभ होता है। इसे दक्षिण या पश्चिम दिशा में लगाना चाहिए। इससे दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ता है।
5/6Image Source : canva
गुलाब का पौधा - गुलाब का पौधा घर में रखना बेहद शुभ माना जाता है। इसे बालकनी में या घर के मुख्य द्वार के आस-पास लगा सकते हैं। इसे रखने की शुभ दिशा उत्तर या पूर्व मानी गई है। इस पौधे को घर में रखने से प्रेम और सौहार्द बढ़ता है।
6/6Image Source : canva
पारिजात का पौधा - पारिजात को हरसिंगार के नाम से भी जाना जाता है। इसे घर में लगाने से तनावों से मुक्ति मिलती है। इसके साथ ही धन की प्राप्ति के रास्ते खुलते हैं। जिस घर में यह पौधा लगा होता है वहां भगवान की विशेष कृपा बरसती है। इस पौधे को घर के उत्तर या पूर्व दिशा में लगाना चाहिए।