Fridge Vastu: फ्रिज के ऊपर ये 5 चीजें रखना पड़ सकता है भारी, तनाव और आर्थिक परेशानी से बिगड़ सकता है घर का माहौल
Fridge Vastu: फ्रिज के ऊपर ये 5 चीजें रखना पड़ सकता है भारी, तनाव और आर्थिक परेशानी से बिगड़ सकता है घर का माहौल
रसोई में रखे फ्रिज को लेकर भी कुछ महत्वपूर्ण नियम बताए गए हैं। कई लोग जगह की कमी के कारण फ्रिज पर बहुत सा सामान रख देते हैं। वास्तु के अनुसार ऐसा करना हमेशा सही नहीं होता।
Published : Mar 14, 2026 02:11 pm IST, Updated : Mar 14, 2026 02:11 pm IST
1/6Image Source : Freepik
वास्तु शास्त्र में घर की हर चीज की दिशा और स्थान का विशेष महत्व बताया गया है। मान्यता है कि अगर चीजें सही जगह पर रखी जाएं तो पूरे घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है। रसोई में रखे फ्रिज को लेकर भी कुछ महत्वपूर्ण नियम बताए गए हैं। कई लोग जगह की कमी के कारण फ्रिज पर बहुत सा सामान रख देते हैं। वास्तु के अनुसार ऐसा करना हमेशा सही नहीं होता।
2/6Image Source : Freepik
दरअसल, फ्रिज के ऊपर रखी कुछ चीजें घर के वातावरण और परिवार की सेहत पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती हैं। इसलिए बेहतर माना जाता है कि फ्रिज के ऊपर का स्थान हल्का और व्यवस्थित रखा जाए। आइए जानते हैं, वास्तु शास्त्र के अनुसार फ्रिज के ऊपर किन चीजों को रखने से बचना चाहिए।
3/6Image Source : Freepik
अक्सर लोग जगह बचाने के लिए फ्रिज के ऊपर बड़े बर्तन, डिब्बे या अन्य भारी सामान रख देते हैं। लेकिन वास्तु शास्त्र में इसे सही नहीं माना गया है। माना जाता है कि इससे घर में ऊर्जा का संतुलन बिगड़ सकता है। भारी सामान रखने से मानसिक तनाव और असहजता का माहौल भी बन सकता है। इसलिए कोशिश करें कि फ्रिज के ऊपर ज्यादा वजन वाली चीजें न रखें और उसे हल्का रखें।
4/6Image Source : Freepik
कई घरों में दवाइयों का डिब्बा ऐसी जगह रखा जाता है जहां वह आसानी से मिल सके, इसलिए लोग उसे फ्रिज के ऊपर रख देते हैं। लेकिन वास्तु के अनुसार ऐसा करना सही नहीं माना जाता। फ्रिज ठंडक और भारी ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है, जबकि दवाइयां बीमारी से जुड़ी ऊर्जा का संकेत देती हैं। ऐसे में दोनों को साथ रखना सेहत से जुड़ी समस्याओं को बढ़ा सकता है।
5/6Image Source : Freepik
कुछ लोग फ्रिज पर चार्जर, एक्सटेंशन बोर्ड, एडेप्टर या छोटी इलेक्ट्रॉनिक चीजें रख देते हैं। लेकिन फ्रिज पहले से ही एक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण है, जो ऊर्जा उत्पन्न करता है। ऐसे में उसके ऊपर और इलेक्ट्रॉनिक सामान रखने से घर में ऊर्जा असंतुलित हो सकती है। इससे तनाव, चिड़चिड़ापन और आपसी मतभेद बढ़ने की संभावना भी बताई जाती है।
6/6Image Source : Pexels
कई लोग सजावट या श्रद्धा के कारण फ्रिज के ऊपर भगवान की तस्वीर, धार्मिक किताबें, छोटा पौधा या पानी से भरा बर्तन रख देते हैं। वास्तु के अनुसार, ऐसा करना सही नहीं माना जाता। फ्रिज एक सामान्य घरेलू उपकरण है, इसलिए उस पर धार्मिक वस्तुएं रखना उनका सम्मान कम करना माना जाता है। वहीं, पौधे या पानी रखने से भी ऊर्जा का संतुलन बिगड़ सकता है। इसलिए बेहतर है कि फ्रिज के ऊपर का स्थान साफ और खाली रखा जाए।