Published : Feb 19, 2026 08:42 pm IST, Updated : Feb 19, 2026 08:42 pm IST
1/5Image Source : Pexels/canva
ज्योतिष शास्त्र में गजकेसरी योग को बेहद शुभ माना जाता है। यह योग बनने पर जातकों के जीवन में धन, सफलता में वृद्धि होती है। फरवरी 2026 में यह शक्तिशाली राजयोग बनने जा रहा है। 26 फरवरी को मन के कारक चंद्रमा मिथुन राशि में गोचर करेंगे। संयोग से देव गुरु बृहस्पति भी इसी राशि में विराजमान हैं। चंद्रमा और बृहस्पति की यह युति गजकेसरी राजयोग के रूप में सामने आएगी।
2/5Image Source : freepik
गजकेसरी योग बनने पर जातकों के जीवन में विशेष बदलाव आते हैं। यह योग न केवल आर्थिक रूप से, बल्कि सामाजिक प्रतिष्ठा और बुद्धिमत्ता के विकास जैसे कि मानसिक शांति और आत्मविश्वास भी बढ़ाने में भी मदद करता है। चंद्रमा और बृहस्पति की युति से यह समय कुछ राशियों के लिए चमत्कार समान रहेगा और उन्हें व्यापार, करियर और परिवारिक जीवन में शुभ परिणाम दे सकता है।
3/5Image Source : india tv
मिथुन राशि वालों के लिए यह समय अत्यंत शुभ रहने वाला है। व्यापार में अच्छे मुनाफे के योग बन रहे हैं और निवेश से लाभ प्राप्त होने की संभावनाएं मजबूत हैं। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। यदि आप व्यापार से जुड़े हैं तो नई डील फाइनल हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या वेतन वृद्धि का लाभ मिलने की संभावना है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और घर का वातावरण सकारात्मक रहेगा। सामाजिक मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी।
4/5Image Source : india tv
कन्या राशि के जातकों के लिए यह समय नए अवसरों से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जो भविष्य में बड़ी सफलता का आधार बनेंगी। लोगों से मेल-जोल बढ़ेगा और संपर्क लाभदायक साबित होंगे। रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े लोग विशेष सफलता प्राप्त कर सकते हैं। आपकी प्रतिभा की सराहना होगी और आत्मविश्वास बढ़ेगा। समय का सदुपयोग कर आप अपने कार्यों में बेहतरीन परिणाम पा सकते हैं।
5/5Image Source : india tv
मीन राशि वालों के लिए भी यह समय शुभ है। करियर में नए अवसर सामने आएंगे और रुका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। अचानक आर्थिक लाभ या किसी नई योजना से लाभ मिल सकता है। मेहनत का पूरा फल प्राप्त होगा। मित्रों और सामाजिक संपर्क से सहयोग मिलेगा, जिससे योजना और कार्य क्षेत्र में सफलता सुनिश्चित होगी।