Published : Sep 21, 2025 11:55 pm IST, Updated : Sep 21, 2025 11:55 pm IST
1/5Image Source : Freepik
नवरात्रि के दौरान माता दुर्गा का सपने में अलग-अलग रूपों में दिखना विभिन्न संकेत देता है। मां दुर्गा कष्टों को हरने वाली हैं, ऐसे में आइए जान लेते हैं कि माता दुर्गा अगर नवरात्रि के दौरान आपके सपने में आती हैं तो इसका क्या अर्थ लगाया जाता है।
2/5Image Source : Freepik
स्वप्नशास्त्र के अनुसार, नवरात्रि के दौरान अगर माता दुर्गा आपके सपने में आती हैं और मुस्कराती हुई प्रतीत होती हैं तो समझ जाइए जआपके जीवन में सुख-समृद्धि आएगी। माता रानी आपके कष्टों को हरने वाली हैं। इसे बेहद शुभ सपना माना जाता है।
3/5Image Source : Freepik
वहीं अगर आपको नवरात्रि के दौरान माता श्रृंगार किए हुए सपने में दिखाई देती हैं तो यह भी एक शुभ सपना है। इस सपने का अर्थ है कि जीवन में खुशियां आएंगी। वहीं लाल साड़ी में माता को देखना भी शुभता का प्रतीका होता है।
4/5Image Source : Freepik
वहीं अगर नवरात्रि के दौरान माता रानी आपको सपने में आशीर्वाद देते हुए दिखाई देती हैं तो समझ जाइए आप पर दैवीय कृपा है। ऐसा सपना आने के बाद आपका कल्याण होता है। साथ ही आध्यात्मिक क्षेत्र में भी आपको शुभ फलों की प्राप्ति ऐसा सपना आने के बाद प्राप्त होती है।
5/5Image Source : Freepik
नवरात्रि में अगर माता दुर्गा आपको क्रोधित रूप में दिखें तो इसे अच्छा सपना नहीं माना जाता। इस सपने का अर्थ है कि आप सही मार्ग पर नहीं हैं। ऐसा सपना आने के बाद आपको माता रानी से क्षमा मांगनी चाहिए और धर्म के मार्ग पर आगे बढ़ना चाहिए।