Published : Oct 15, 2025 03:44 pm IST, Updated : Oct 15, 2025 03:44 pm IST
1/5Image Source : Unplash
गुरु ग्रह 18 अक्टूबर को मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में गोचर करेंगे। गुरु का यह गोचर अतिचारी गति करते हुए होगा और दिसंबर के पहले हफ्ते तक गुरु कर्क राशि में ही संचार करते रहेंगे। गुरु के इस गोचर से किन राशियों को धन लाभ मिल सकता है इसके बारे में आज हम आपको जानकारी देंगे।
2/5Image Source : Unplash
कर्क राशि गुरु ग्रह की उच्च राशि है और यहां बैठने पर गुरु की शक्ति बढ़ जाती है। ऐसे में जिन राशियों के द्वितीय भाव यानि धन के भाव, एकादश भाव यानि लाभ के भाव और करियर के भाव यानि दशम भाव में गुरू विराजमान होंगे उन्हें धन लाभ और पदोन्नति मिलने के बहुत अच्छे अवसर गुरु गोचर के बाद प्राप्त होंगे।
3/5Image Source : Unplash
गुरु ग्रह का गोचर आपकी राशि से द्वितीय भाव में होगा। गुरु के राशि बदलने से आपकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी। आपको कहीं अटका हुआ धन वापस मिल सकता है वहीं पैतृक संपत्ति से भी लाभ मिलने की संभावना है। इस दौरान आपको कीमती तोहफा मिलने की भी संभावना है। करियर के क्षेत्र में भी आपको जबरदस्त बदलाव देखने को मिल सकते हैं। सेहत अच्छी रहेगी।
4/5Image Source : Unsplash
कन्या राशि के जातकों के एकादश भाव में गुरु ग्रह का गोचर होगा। यह लाभ का भाव है, ऐसे में शुभ ग्रह गुरु का आपके इस भाव में होना आपको भी लाभ दिलाएगा। आपको करियर के क्षेत्र में आशातीत परिणाम मिल सकते हैं। जो लोग बेरोजगार हैं उन्हें रोजगार मिल सकता है। आपकी जमा पूंजी बढ़ेगी, आय के अतिरिक्त स्रोत आपको मिल सकते हैं। माता-पिता की सलाह आपको जीवन में आगे ले जाएगी।
5/5Image Source : Unplash
आपके कर्म भाव यानि करियर के भाव में गुरु ग्रह का गोचर होगा, ऐसे में आपके करियर क्षेत्र में जुड़ी परेशानियों का अंत हो सकता है। आपकी योग्यता लोगों को प्रभावित करेगी। खासकर सीनियर्स की नजर में आपका अच्छा काम आएगा जिससे अचानक से आप उच्च पद पा सकते हैं। धन-धान्य में भी इस दौरान वृद्धि देखने को मिलेगी। जमीन-जायदाद से जुड़े मुद्दों में आपको सफलता मिल सकती है।