Published : Apr 01, 2026 10:32 pm IST, Updated : Apr 01, 2026 10:32 pm IST
1/5Image Source : Freepik
हनुमान जयंती का त्योहार 2 अप्रैल को मनाया जाएगा। इस दिन हनुमान जी की कृपा प्राप्त करने के लिए और मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए गुड़ और चने का एका उपाय आपको करना चाहिए। मान्यताओं के अनुसार, गुड़ और चना बेहद पवित्र माना जाता है और साथ ही हनुमान जी को भी ये दोनों भोज्य पदार्थ प्रिय हैं। आइए जानते हैं इस उपाय के बारे में।
2/5Image Source : Freepik
हनुमान जयंती के पावन अवसर पर आपको सुबह जल्दी उठकर स्नान-ध्यान के बाद स्वच्छ वस्त्र धारण करने चाहिए। इसके बाद हनुमान जी की विधिपूर्वक घर पर ही या फिर किसी हनुमान मंदिर में जाकर पूजा करनी चाहिए।
3/5Image Source : Freepik
इसके बाद हनुमान जी को गुड़ और भुने हुए चने का भोग आपको लगाना चाहिए। साथ ही आपको हनुमान चालीसा का 3 या 7 बार जप भी करना चाहिए। यह उपाय हनुमान जयंती के दिन करना बेहद शुभ माना जाता है।
4/5Image Source : Freepik
गुड़ और चने से जुड़े इस उपाय को करने से आपके जीवन की सभी परेशानियों का अंत हो सकता है और साथ ही आपकी मनोकामनाओं को भी हनुमान जी पूरा करते हैं।
5/5Image Source : Freepik
आर्थिक समस्याओं का भी इस उपाय को करने से अंत होता है। यह उपाय अगर आप हर मंगलवार के दिन करते हैं तो जीवन में अड़चनें नहीं आती और दुर्घटनाओं से भी आप बचते हैं।