Vastu Tips: ईशान कोण में कर दें ये चार बदलाव, देवी-देवताओं की कृपा से बनने लगेंगे बिगड़े काम
Vastu Tips: ईशान कोण में कर दें ये चार बदलाव, देवी-देवताओं की कृपा से बनने लगेंगे बिगड़े काम
Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में ईशान कोण को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिशा में कुछ बदलाव करने से आप देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं इस बारे में।
Published : Apr 29, 2026 11:33 pm IST, Updated : Apr 29, 2026 11:33 pm IST
1/5Image Source : Freepik
Vatu Tips: वास्तु शास्त्र में ईशान कोण (उत्तर-पूर्व दिशा) को ईश्वर की दिशा कहा जाता है। माना जाता है कि इस दिशा में देवी-देवता निवास करते हैं। इसलिए ईशान कोण में कुछ बदलाव करके आपको जीवन में शुभ परिणाम मिल सकते हैं और ईश्वर का आशीर्वाद आपको मिल सकता है। आइए जानते हैं इन बदलावों के बारे में।
2/5Image Source : Freepik
ईशान कोण खुला होना चाहिए। इस दिशा में आपको गलती से भी भारी सामान जैसे- अलमारी, पुरानी भारी वस्तुएं नहीं रखनी चाहिए। इस दिशा को खाली रखने से ईश्वरीय ऊर्जा आपके जीवन में आसानी से प्रवेश करती है और आपके बिगड़े काम भी बनने लगते हैं।
3/5Image Source : Freepik
ईशान कोण में साफ पानी से भरा कलश, एक्वेरियम या एक छोटा फव्वारा लगाना बेहद शुभ माना जाता है। उत्तर-पूर्व में जल रखने से आपको सौभाग्य की प्राप्ति होती है और जीवन में धन-धान्य भी आप प्राप्त करते हैं।
4/5Image Source : Freepik
ईशान कोण में पौधे लगाना भी शुभ माना जाता है। तुलसी का पौधा, चमेली का पौधा या कोई भी खुशबूदार पौधा लगाने से जीवन में सुख शांति आती है। ऐसा करने से आपको मानसिक शांति की भी प्राप्ति होती है।
5/5Image Source : Freepik
इस दिशा में प्रतिदिन दीपक जलाने से देवी-देवता प्रसन्न होते हैं और आपके जीवन में आ रहे कष्ट दूर होने लगते हैं। इसके साथ ही ईशान कोण में दीपक जलाने से आपको आध्यात्मिक क्षेत्र में भी उन्नति करने का असर प्राप्त होता है।