Rasoi Vastu: कहीं आपकी किचन में तो नहीं रखी हैं ये 4 चीजें? घर में लाती हैं भयंकर दरिद्रता
Rasoi Vastu: कहीं आपकी किचन में तो नहीं रखी हैं ये 4 चीजें? घर में लाती हैं भयंकर दरिद्रता
Kitchen Vastu Tips: वास्तु शास्त्र की मानें तो लोग अपनी किचन में जाने-अनजाने में कुछ ऐसी चीजें रख देते हैं जिससे घर में दरिद्रता आने के आसार रहते हैं। ये चीजें घर का वास्तु खराब करती हैं और परिवार का सुख-चैन छीन लेती हैं। जानिए ये कौन सी चीजें हैं।
Published : Mar 16, 2026 01:38 pm IST, Updated : Mar 17, 2026 07:20 am IST
1/5Image Source : canva
वास्तु शास्त्र की मानें तो लोग अपनी किचन में जाने-अनजाने में कुछ ऐसी चीजें रख देते हैं जिससे घर में दरिद्रता आने के आसार रहते हैं। ये चीजें घर का वास्तु खराब करती हैं और परिवार का सुख-चैन छीन लेती हैं। जानिए ये कौन सी चीजें हैं।
2/5Image Source : freepik
टूटे बर्तन - अक्सर लोग किचन में टूटे-फूटे बर्तन इकट्ठा करके रख देते हैं और ये सोचते हैं कि इन बर्तनों की कभी न कभी जरूरत पड़ ही जाएगी। लेकिन वास्तु की मानें तो ऐसा करना बिल्कुल गलत है क्योंकि टूटे बर्तन में खाना बनाने या खाने से दरिद्रता आती है। जिससे घर में सदैव पैसों का अभाव रहता है। अगर आपकी किचन में भी ऐसे बर्तन रखे हैं तो इन्हें तुरंत हटा देना चाहिए।
3/5Image Source : freepik
आईना - कई लोग सजावट के चलते घर की किचन में आईना भी लगा देते हैं। लेकिन वास्तु अनुसार ऐसा करना बिल्कुल गलत है। अगर आप किचन में आईना लगाते हैं तो उससे चूल्हे की आग का रिफ्लेक्शन उसमें दिखेगा, जिससे घर में अग्नि तत्व बढ़ जाएगा। इससे घर परिवार के लोगों के बीच कलह बढ़ने लगेगा और फालतू की चीजों में पैसा खर्च होने लगेगा। इसी कारण से घर की किचन में शीशा नहीं लगवाना चाहिए।
4/5Image Source : canva
झाड़ू - किचन में झाड़ू नहीं रखनी चाहिए। अगर आप ये गलती करते हैं तो इसे आज ही सुधार लें। किचन में झाड़ू या पोछा रखने से आर्थिक तंगी आती है।
5/5Image Source : freepik
बिखरा सामान - किचन में कोई भी सामान बिखरा नहीं होना चाहिए। हर सामान डिब्बों में रखा होना चाहिए। अक्सर लोग किचन में जगह-जगह खुले पैकेट और खाली डिब्बे रख देते हैं जो वास्तु अनुसार बिल्कुल गलत माना गया है। जिन पैकेट और डिब्बों का आप इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं उन्हें तुरंत बाहर कर देना चाहिए।