Published : Jan 05, 2026 10:31 pm IST, Updated : Jan 05, 2026 10:31 pm IST
1/7Image Source : FILE IMAGE
सप्ताह का मंगलवार का दिन हनुमान जी को समर्पित है। इस दिन बजरंगबली की उपासना करने से भक्तों के सभी संकट और दुख-तकलीफ दूर हो जाता है। मंगलवार के दिन व्रत करने का भी विधान है। कहते हैं मंगलवार के दिन उपवास करने से अंजनीसुत की विशेष कृपा प्राप्त होती है। साथ ही सभी मनोकामनों की भी पूर्ति होती है।
2/7Image Source : FILE IMAGE
हिंदू धर्म में मंगलवार के दिन कई कामों को करना वर्जित माना गया है। कहते हैं कि मंगलवार के दिन इन कामों को करने से व्यक्ति का जीवन मुसीबत में पड़ जाता है। उसे कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। तो आइए जानते हैं कि मंगलवार के दिन कौनसे कामों को नहीं करना चाहिए।
3/7Image Source : FILE IMAGE
अगर आपने मंगलवार का व्रत किया है तो इस दिन नमक का सेवन भूलकर भी न करें। वरना आपका व्रत टूट जाएगा और बजरंंगबली भी आपसे नाराज हो जाएंगे। इसके अलावा जिनका व्रत नहीं है वो भी मंगलवार के दिन नामक खाने से बचें।
4/7Image Source : FILE IMAGE
हिंदू धर्म में काले रंग को शुभ नहीं माना गया है। ऐसे में मंगलवार के दिन काले रंग के कपड़े न पहनें। इस दिन लाल, गुलाबी या केसरिया रंग के कपड़े पहन सकते हैं।
5/7Image Source : FILE IMAGE
मंगलवार के दिन धारदार वाली चीजों की खरीददारी नहीं करना चाहिए। कहते हैं कि मंगलवार के दिन चीजों को घर लाने परिवार में क्लेश बढ़ जाता है। ऐसे में इस दिन चाकू, कैंची, सुई या अन्य धारदार वस्तुएं नहीं खरीदनी चाहिए।
6/7Image Source : FILE IMAGE
मंगलवार के दिन बाल और नाखून नहीं काटना चाहिए। मंगलवार के दिन ऐसा करने से आपका मंगल ग्रह कमजोर हो सकता है। मंगल ग्रह कमजोर होने की वजह से आपको कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
7/7Image Source : FREEPIK
मंगलवार के दिन तामसिक चीजों से दूर रहना चाहिए। मंगलवार के दिन मांस-मदिर का सेवन न करें। इन चीजों का सेवन करने से आपको मंगल दोष, परिवारिक क्लेश जैसी दिक्कतें झेलनी पड़ सकती है। साथ ही वैवाहिक जीवन में भी वाद-विवाद बढ़ सकता है।