Published : Oct 20, 2025 02:31 pm IST, Updated : Oct 20, 2025 02:31 pm IST
1/5Image Source : Unsplash
अंक ज्योतिष में हर अंक का अपना खास महत्व है। हर अंक का कोई स्वामी ग्रह होता है और ग्रह के गुणों के अनुसार ही व्यक्ति का व्यवहार और स्वभाव भी होता है। ऐसे में आज हम आपको उस अंक के बारे में बताने जा रहे हैं जो बेहद ईमानदार होते हैं और जिनपर माता लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है।
2/5Image Source : Unsplash
सभी नौ मूलांकों में से मूलांक 8 वालों को बेहद ईमानदार और शांत स्वभाव का माना जाता है। ये लोग ईमानदार होने के साथ ही दूसरों के हितैशी भी होते हैं इसलिए माता लक्ष्मी इनका कभी साथ नहीं छोड़ती और हर मुश्किल स्थिति में इनका साथ निभाती हैं।
3/5Image Source : Unsplash
मूलांक 8 का स्वामी शनि है जो इस मूलांक वालों को सहनशक्ति और अनुशासन भी प्रदान करता है। इस मूलांक वाले गलत तरीकों से कभी सफल होने की कोशिश नहीं होते, नियमों के अनुसार चलना इन्हें पसंद होता है। अगर ये गलत राह पर चलते हैं तो माता लक्ष्मी किसी न किसी तरीके से इन्हें सही राह दिखा देती हैं।
4/5Image Source : Unsplash
इन लोगों को सफलता मिलने में थोड़ा समय अधिक लग सकता है लेकिन सफल ये जरूर होते हैं। माता लक्ष्मी की कृपा से उच्च पदों तक भी इस राशि के लोग पहुंचते हैं। इनके काम के प्रति निष्ठा भी माता लक्ष्मी को प्रसन्न करती है।
5/5Image Source : Unsplash
मूलांक 8 वाले गंभीर और न्यायप्रिय लोग होते हैं। ये लोग अंतर्मुखी हो सकते हैं और लोगों के बीच रहने से ज्यादा ये अकेले में समय बिताते हैं। ये उन लोगों में से हैं जो फिजूलखर्ची बहुत कम करते हैं और पैसे की इज्जत करते हैं। इसलिए भी मां लक्ष्मी इनसे प्रसन्न रहती हैं।