Numerology: 30 पार करते ही चमक जाती है इस मूलांक वालों की किस्मत, शनि बना देते हैं धनवान!
Numerology: 30 पार करते ही चमक जाती है इस मूलांक वालों की किस्मत, शनि बना देते हैं धनवान!
यहां हम मूलांक 8 वालों के बारे में बात कर रहे हैं जिन्हें शनि 30 के बाद धनवान बना देते हैं। बता दें जिन लोगों की जन्म तारीख 8, 17 और 26 होती है उनका बर्थ मूलांक 8 होता है।
Published : Aug 19, 2025 10:57 am IST, Updated : Aug 19, 2025 10:57 am IST
1/9Image Source : freepik
ज्योतिष शास्त्र अनुसार मूलांक 8 वाले लोगों पर शनि की विशेष कृपा रहती है। ये लोग अनुशासन प्रिय और मेहनती होते हैं। लेकिन इनकी किस्मत 30 के बाद चमकने के ज्यादा आसार रहते हैं। बता दें जिनकी जन्म तारीख 8, 17 या 26 होती है उनका मूलांक 8 माना जाता है।
2/9Image Source : freepik
कहते हैं मूलांक 8 वालों को 30 की उम्र तक कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। इस दौरान शनि इनकी कठिन परीक्षा लेते हैं।
3/9Image Source : freepik
लेकिन 30 पार करते ही इन्हें इनकी मेहनत का फल मिलना शुरू हो जाता है और ये धीरे-धीरे धनवान बनने लगते हैं।
4/9Image Source : freepik
जिस तरह से शनि धीरे-धीरे एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करता है वैसे ही मूलांक 8 के जातकों को भी सफलता मिलने में थोड़ा समय लगता है।
5/9Image Source : freepik
लेकिन ये निश्चित होता है कि मूलांक 8 वालों को सफलता एक न एक दिन जरूर मिलेगी। अमूमन इस मूलांक जातक अपने शुरुआती जीवन में खूब संघर्ष करते हैं लेकिन 30 के बाद इनकी परेशानियों का अंत होने लगता है।
6/9Image Source : freepik
मूलांक 8 के लोग किसी भी काम में जल्दबाजी नहीं करते। ये समय लेकर और बड़े ही परफेक्शन के साथ कोई भी काम करते हैं। जिससे इन्हें अंत में सुनहरी सफलता मिलती है।
7/9Image Source : freepik
इस मूलांक वाले पैसा सोच समझकर खर्च करते हैं। यही वजह है कि एक समय बाद इनके पास अच्छा-खासा पैसा इकट्ठा हो जाता है।
8/9Image Source : freepik
मूलांक 8 वाले किस्मत से ज्यादा कर्म पर भरोसा करते हैं इसलिए ये काम में लगे रहते हैं। ये भी कारण है कि इन्हें सफलता जरूर मिलती है।
9/9Image Source : freepik
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)