Vastu Rules: क्या आप भी ऑफिस बैग में रखते हैं ये चीजें? बिगड़ सकते हैं बनते हुए काम, न करें ये गलती
Vastu Rules: क्या आप भी ऑफिस बैग में रखते हैं ये चीजें? बिगड़ सकते हैं बनते हुए काम, न करें ये गलती
हम अनजाने में बैग में ऐसी चीजें जमा कर लेते हैं, जो बहुत जरूरी भी नहीं होती। धीरे-धीरे यही अव्यवस्था नकारात्मक ऊर्जा बढ़ाती है, जिससे काम में रुकावट आती है। अगर आप चाहते हैं कि आपका करियर बिना बाधा आगे बढ़े, तो ऑफिस बैग से जुड़ी इन वास्तु बातों पर जरूर ध्यान दें।
Published : Mar 04, 2026 12:54 pm IST, Updated : Mar 04, 2026 12:54 pm IST
1/7Image Source : Freepik
ऑफिस बैग सिर्फ फाइल, लैपटॉप या जरूरी दस्तावेज रखने का साधन नहीं है, बल्कि वास्तु शास्त्र के अनुसार इसका असर हमारी कार्यक्षमता और प्रोफेशनल लाइफ पर भी पड़ता है। कई बार हम अनजाने में बैग में ऐसी चीजें जमा कर लेते हैं, जिनकी जरूरत नहीं होती।
2/7Image Source : Freepik
धीरे-धीरे यही अव्यवस्था नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाती है, जिससे काम में रुकावट, तनाव और निर्णय लेने में दिक्कत आ सकती है। अगर आप भी चाहते हैं कि आपका करियर बिना बाधा आगे बढ़े, तो ऑफिस बैग से जुड़ी इन वास्तु बातों पर जरूर ध्यान दें।
3/7Image Source : Freepik
साफ और व्यवस्थित रखें बैग: वास्तु शास्त्र के अनुसार, ऑफिस बैग हमेशा साफ और सुव्यवस्थित होना चाहिए। पुराने बिल, रसीदें और बेकार कागजात बैग में जमा करने से मानसिक उलझन बढ़ती है। इससे एकाग्रता प्रभावित होती है और जरूरी कामों में देरी हो सकती है।
4/7Image Source : Freepik
नुकीली और धारदार वस्तुएं: बैग में नुकीली या धारदार चीजें रखना शुभ नहीं माना जाता। इससे नकारात्मक ऊर्जा बढ़ सकती है। अगर ऐसी वस्तु रखना जरूरी हो, तो उसे अलग कवर या पाउच में सुरक्षित रखें।
5/7Image Source : Freepik
भरा बैग बन सकता है बाधा: बहुत ज्यादा भरा हुआ बैग प्रोफेशनल ग्रोथ में रुकावट डाल सकता है। अव्यवस्थित बैग के कारण छोटे-छोटे काम भी समय पर पूरे नहीं हो पाते और तनाव बढ़ने लगता है।
6/7Image Source : Freepik
खराब और टूटी चीजें तुरंत हटाएं: टूटे हुए पेन, खराब चार्जर, बेकार हेडफोन या काम न करने वाले गैजेट्स बैग में न रखें। ऐसी चीजें ऊर्जा को कमजोर करती हैं और मन में नकारात्मकता बढ़ा सकती हैं।
7/7Image Source : Freepik
सफाई जरूरी: समय-समय पर बैग खाली कर उसकी सफाई करें। निजी स्वच्छता से जुड़ी वस्तुओं को अलग पाउच में रखें। चाहें तो कुछ सामान ऑफिस की दराज में सुरक्षित रख सकते हैं, ताकि बैग हल्का और व्यवस्थित बना रहे।