Overthinker Rashiyan: इन 4 राशियों के लोग होते हैं ओवरथिंकर, छोटी सी बात को भी बना देते हैं राई का पहाड़
Overthinker Rashiyan: इन 4 राशियों के लोग होते हैं ओवरथिंकर, छोटी सी बात को भी बना देते हैं राई का पहाड़
Overthinker Rashiyan: क्या आपके साथ भी ऐसा होता है कि छोटी-छोटी बातें भी आपको परेशान कर देती हैं और आपकी रातों की नींद तक उड़ जाती है? ज्योतिष शास्त्र की मानें तो ऐसा 4 राशि वालों के साथ सबसे ज्यादा होता है। चलिए जानते हैं ये किन राशियों के लोग हैं जो ओवरथिंकिंग करते हैं।
Published : Apr 21, 2026 10:56 am IST, Updated : Apr 21, 2026 11:07 am IST
1/5Image Source : freepik
Overthinker Rashiyan: क्या आपके साथ भी ऐसा होता है कि छोटी-छोटी बातें भी आपको परेशान कर देती हैं, जिससे आपकी रातों की नींद तक उड़ जाती है? ज्योतिष शास्त्र की मानें तो ऐसा 4 राशि वालों के साथ सबसे ज्यादा होता है। चलिए जानते हैं ये किन राशियों के लोग हैं जो ओवरथिंकिंग करते हैं।
2/5Image Source : india tv
मिथुन राशि (Gemini): मिथुन राशि वाले बेहद बातूनी होते हैं। लेकिन बातों-बातों में इन्हें कब कौन सी चीज बुरी लग जाए इसका कोई अंदाजा नहीं लगा सकता। ये छोटी-छोटी बातों को लेकर भी जरूरत से ज्यादा सोचने लगते हैं। इनकी ये आदत इनके स्वास्थ्य तक को भी प्रभावित कर देती है।
3/5Image Source : india tv
कन्या राशि (Virgo): कन्या राशि वाले हर चीज में परफेक्शन चाहते हैं। जब काम इनके हिसाब से नहीं होता तो ये परेशान हो जाते हैं। ऐसा क्यों हुआ? और इसे बेहतर कैसे कर सकते थे? यही सोच इन्हें चैन से बैठने नहीं देती। इसलिए इस राशि वाले भी ओवरथिंकर की श्रेणी में आते हैं।
4/5Image Source : india tv
वृश्चिक राशि (Scorpio): वृश्चिक राशि वाले भी बेहद संवेदनशील होते हैं। अगर इनसे किसी ने कुछ कह दिया, तो ये उसके बारे में दिन-रात सोचते रहते हैं। इनकी ओवरथिंकिंग अक्सर शक और असुरक्षा में भी बदल जाती है।
5/5Image Source : india tv
मीन राशि (Pisces): मीन राशि वाले अपनी ही दुनिया में खोए रहते हैं। ये काफी इमोशनल भी होते हैं। जिन्हें अपना मान लेते हैं, दिन-रात उन्हीं के बारे में सोचते रहते हैं। अपनों की बातें इन्हें बहुत जल्दी बुरी भी लग जाती हैं और जिसे लेकर ये काफी परेशान हो जाते हैं। ज्यादा सोचने की आदत के कारण ये हर छोटी बात को पहाड़ बना देते हैं। ((Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)