Published : Jun 28, 2026 03:01 pm IST, Updated : Jun 28, 2026 03:01 pm IST
1/4Image Source : Magnific
ज्येष्ठ पूर्णिमा का व्रत 29 जून को रखा जाएगा। पूर्णिमा तिथि को माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्ति के लिए बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन शाम के समय माता लक्ष्मी की पूजा के साथ ही कुछ आसान उपाय करने से आपकी आर्थिक स्थिति सुधर सकती है। आज हम आपको इन्हीं उपायों के बारे में जानकारी देंगे।
2/4Image Source : Pexels
पूर्णिमा को सूर्यास्त के बाद आपको माता लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए और माता को खीर का भोग लगाना चाहिए। खीर में केसर और मिश्री भी आप मिला सकते हैं। खीर का भोग लगाने से माता लक्ष्मी का आशीर्वाद आपको प्राप्त होता है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। साथ ही आर्थिक लाभ भी आप प्राप्त क सकते हैं।
3/4Image Source : Pexels
पूर्णिमा की रात में आपको चंद्रमा को जल का अर्घ्य देना चाहिए ऐसा करने से चंद्र देव और माता लक्ष्मी दोनों का आशीर्वाद आपको प्राप्त हो सकता है। यह उपाय आपको करियर के क्षेत्र में उन्नति और आर्थिक लाभ दिलाने वाला माना जाता है।
4/4Image Source : Pexels
पूर्णिमा की रात में माता लक्ष्मी की पूजा के दौरान 11 कौड़ियां हल्दी लगाकर माता लक्ष्मी को अर्पित करें। पूजा के बाद एक लाल पोटली में बांधकर इन्हें धन के स्थान में रख दें। यह उपाय करने से भी आपको मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त हो सकता है और धन से जुड़ी सभी समस्याएं दूर हो सकती हैं।