Published : Aug 08, 2025 08:15 pm IST, Updated : Aug 08, 2025 08:15 pm IST
1/5Image Source : Unsplash
रक्षाबंधन का पवित्र त्योहार 9 अगस्त 2025 के दिन मनाया जाएगा। इस दिन को भगवान विष्णु और महेश की पूजा के लिए भी बेहद शुभ माना जाता है। आइए जान लेते हैं कि इस दिन आपको किन मंत्रों का जप करना चाहिए।
2/5Image Source : Unsplash
रक्षाबंधन के दिन बहनों को भाई की कलाई पर राखी बांधते समय 'येन बद्धो बली राजा दानवेन्द्रो महाबलः। तेन त्वाम् अभिबध्नामि रक्षे मा चल मा चल॥' मंत्र का जप करना चाहिए। इस मंत्र के जप से भाई-बहन के रिश्ते में प्यार बढ़ता है।
3/5Image Source : Unsplash
रक्षाबंधन के दिन आपको गायत्री मंत्र के जप से भी लाभ की प्राप्ति होती है। 'ॐ भूर् भुवः स्वः तत्सवितुर्वरेण्यम् भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो नः प्रचोदयात्।। क्योंकि राखी श्रावण पूर्णिमा के दिन मनाई जाती है इसलिए गायत्री मंत्र के जप से इस दिन आपको मानसिक और आत्मिक शांति प्राप्ति होती है।
4/5Image Source : Unsplash
इस दिन भगवान शिव के मंत्र 'ॐ नमः शिवाय' और महामृत्युंजय मंत्र के जप से भी आपको शुभ फलों की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही विष्णु भगवान के मंत्र 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय:' और 'ॐ नारायणाय विद्महे वासुदेवाय धीमहि तन्नो विष्णुः प्रचोदयात्।।' का जप भी आपको शुभ फल दिलाता है। इन मंत्रों के जप से आपको विष्णु-महेश की कृपा प्राप्त होती है।
5/5Image Source : Unsplash
रक्षाबंधन वाले दिन आप राखी का त्योहार मनाने के बाद एकांत स्थान पर बैठकर इन मंत्रों का जप कर सकते हैं। इन मंत्रों के जप से कुंडली में चंद्रमा, गुरु और सूर्य की स्थिति भी मजबूत होती है।