Rang Panchmi 2026: रंग पंचमी के दिन करें 4 चमत्कारी उपाय, शत्रुओं पर मिलेगी विजय और करियर में भी पाएंगे सफलता
Rang Panchmi 2026: रंग पंचमी के दिन करें 4 चमत्कारी उपाय, शत्रुओं पर मिलेगी विजय और करियर में भी पाएंगे सफलता
Rang Panchmi 2026: रंग पंचमी का त्योहार 8 मार्च 2026 को मनाया जाएगा। इस दिन कुछ उपाय करने से आपको जीवन में सफलता प्राप्त हो सकती है। आज हम आपको इन्हीं उपायों के बारे में जानकारी देंगे।
Published : Mar 05, 2026 06:47 pm IST, Updated : Mar 05, 2026 06:47 pm IST
1/5Image Source : Freepik
रंग पंचमी का त्योहार हर वर्ष चैत्र कृष्ण पंचमी को मनाया जाता है। इस दिन राधा-कृष्ण के साथ ही अन्य देवी-देवताओं की पूजा भी की जाती है। माना जाता है कि देवी-देवताओं ने इसी दिन पर भेष बदलकर राधा-कृष्ण के साथ होली मनाई थी। साल 2026 में 8 मार्च के दिन होली का पावन पर्व मनाया जाएगा। इस दिन देवी-देवताओं की पूजा के साथ ही कुछ उपाय भी आपके लिए बेहद लाभदायक सिद्ध हो सकते हैं। आज हम आपको इन्हीं उपायों के बारे में जानकारी देंगे।
2/5Image Source : Freepik
रंग पंचमी के पावन पर्व पर अगर आप हनुमान जी को गुलाल अर्पित करें और “ॐ हं हनुमंते नमः” का 108 बार जप करें तो आपको शत्रुओं पर विजय प्राप्त होती है। इसके साथ ही करियर के क्षेत्र में भी आपको अच्छे परिणाम इस उपाय को करने से प्राप्त हो सकते हैं।
3/5Image Source : Freepik
अगर आप करियर और पारिवारिक जीवन में सुख और शांति चाहते हैं तो आपको भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा इस दिन करनी चाहिए। इसके साथ ही दूध में केसर और हल्दी मिलाकर आप विष्णु-लक्ष्मी को अर्पित करते हैं तो जीवन में जीवन की सभी समस्याओं का आपको समाधान प्राप्त हो सकता है।
4/5Image Source : Freepik
रंग पंचमी के दिन अगर आप अपने ऑफिस के ईशान कोण (उत्तर-पूर्व दिशा) में चुटकी भर गुलाल छिड़क दें तो करियर के क्षेत्र से जुड़ी परेशानियों का हल आपको प्राप्त हो सकता है। वहीं घर इस दिन घर के ईशान कोण में आपको दीपक भी अवश्य जलाना चाहिए।
5/5Image Source : Freepik
रंग पंचमी के दिन राधा-कृष्ण के चरणों में गुलाल अर्पित करने से प्रेम और वैवाहिक जीवन में आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। वहीं आपके जीवन में आ रही परेशानियां भी दूर हो सकती हैं।