Published : Jan 05, 2026 08:48 am IST, Updated : Jan 05, 2026 08:48 am IST
1/6Image Source : canva
Ruchak Mahapurush Rajyog 2026: मकर संक्रांति के दो दिन बाद मंगल ग्रह धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश कर जायेगा। मकर मंगल की उच्च राशि है जहां पहुंचते ही इस ग्रह की शक्तियां बढ़ जाएंगी। इस गोचर से रूचक राजयोग का निर्माण होगा। ये योग अत्यंत ही शुभ माना जाता है। जानिए इस राजयोग से किनकी किस्मत चमकेगी।
2/6Image Source : india tv
मेष राशि वालों के लिए ये योग बेहद शुभ साबित होगा क्योंकि इससे लंबे समय से रुका हुआ प्रमोशन मिल जाएगा। नई नौकरी के ऑफर आ सकते हैं। आपकी नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी और आत्मविश्वास में भी बढ़ोतरी होगी। कार्यक्षेत्र में आपको अलग पहचान मिलेगी।
3/6Image Source : india tv
कर्क राशि वालों के लिए ये गोचर बेहद शुभ साबित होगा। अधूरे कार्यों के पूरा होने से आप खुश रहेंगे। आर्थिक परेशानियों से राहत मिलेगी। अचानक से धन प्राप्ति के योग बन रहे । प्रतियोगी परीक्षाओं में भी सफलता प्राप्त होगी। कुल मिलाकर आपका सुनहरा दौर शुरू होने वाला है।
4/6Image Source : india tv
सिंह राशि वालों के लिए भी ये गोचर लाभकारी साबित होगा। करियर में सुनहरी सफलता मिलेगी। प्रशासन से जुड़े लोगों को उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। आपकी आमदनी के नए रास्ते खुलेंगे।
5/6Image Source : india tv
वृश्चिक राशि वालों के लिए ये गोचर करियर में जबरदस्त सफलता देने वाला साबित होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। सैलरी में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। जमीन, मकान या वाहन खरीदने की योजना बनेगी।
6/6Image Source : india tv
मकर राशि वालों को नौकरी और बिजनेस में जबरदस्त सफलता मिलेगी। व्यापार में बड़ी डील फाइनल हो सकती है। मेहनत रंग लाएगी। करियर से जुड़ी कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। सैलरी में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।