Friday, February 13, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. धर्म
  4. वेलेंटाइन डे से ठीक पहले बनेगा गुरु-चंद्रमा के बीच समसप्तक योग, 4 राशियों की लव लाइफ में दिखेंगे अच्छे बदलाव

वेलेंटाइन डे से ठीक पहले बनेगा गुरु-चंद्रमा के बीच समसप्तक योग, 4 राशियों की लव लाइफ में दिखेंगे अच्छे बदलाव

Naveen Khantwal Written By: Naveen Khantwal Published : Feb 10, 2026 01:06 pm IST, Updated : Feb 10, 2026 02:01 pm IST
  • गुरु और चंद्रमा ज्योतिष शास्त्र में शुभ ग्रह माने जाते हैं। जब ये दोनों ग्रह एक दूसरे से सप्तम भाव में होते हैं तब समसप्तक योग का निर्माण होता है और इस संयोग को गजकेसरी योग का नाम भी दिया जाता है। यह योग फरवरी के महीने में वेलेंटाइन डे से पहले बनने जा रहा है। 12 फरवरी दोपहर के समय चंद्रमा धनु राशि में गोचर करेंगे और गुरु के साथ समसप्तक योग बनाएंगे। यह योग वेलेंटाइन डे के दिन भी बना रहेगा। इस योग के बनने से किन राशियों को प्रेम जीवन में अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। आइए जानते हैं।
    Image Source : Unsplash
    गुरु और चंद्रमा ज्योतिष शास्त्र में शुभ ग्रह माने जाते हैं। जब ये दोनों ग्रह एक दूसरे से सप्तम भाव में होते हैं तब समसप्तक योग का निर्माण होता है और इस संयोग को गजकेसरी योग का नाम भी दिया जाता है। यह योग फरवरी के महीने में वेलेंटाइन डे से पहले बनने जा रहा है। 12 फरवरी दोपहर के समय चंद्रमा धनु राशि में गोचर करेंगे और गुरु के साथ समसप्तक योग बनाएंगे। यह योग वेलेंटाइन डे के दिन भी बना रहेगा। इस योग के बनने से किन राशियों को प्रेम जीवन में अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। आइए जानते हैं।
  • मेष राशि- भाग्य का साथ आपको समसप्तक योग के बनने से मिलेगा। आपकी प्रेम जीवन की गाड़ी पटरी पर आ सकती है। अगर लंबे समय से किसी से प्रेम करते हैं तो इजहार करना सही साबित हो सकता है। वैवाहिक संबंधों में रोमांस और रोमांच की अधिकता रह सकती है। समसप्तक योग के बनने से आर्थिक उन्नति के अवसर भी आपको प्राप्त होंगे।
    Image Source : Freepik
    मेष राशि- भाग्य का साथ आपको समसप्तक योग के बनने से मिलेगा। आपकी प्रेम जीवन की गाड़ी पटरी पर आ सकती है। अगर लंबे समय से किसी से प्रेम करते हैं तो इजहार करना सही साबित हो सकता है। वैवाहिक संबंधों में रोमांस और रोमांच की अधिकता रह सकती है। समसप्तक योग के बनने से आर्थिक उन्नति के अवसर भी आपको प्राप्त होंगे।
  • मिथुन राशि- अगर किसी से प्रेम करते हैं तो वेलेंटाइन डे के दिन इजहार करने पर सकारात्मक जवाब मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में भी अच्छे बदलाव इस राशि के लोग देख सकते हैं। वहीं जो लोग पहले से ही प्रेम संबंधों में हैं वो पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएंगे।
    Image Source : Freepik
    मिथुन राशि- अगर किसी से प्रेम करते हैं तो वेलेंटाइन डे के दिन इजहार करने पर सकारात्मक जवाब मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में भी अच्छे बदलाव इस राशि के लोग देख सकते हैं। वहीं जो लोग पहले से ही प्रेम संबंधों में हैं वो पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएंगे।
  • तुला राशि- आपके लिए समसप्तक योग का बनना बेहद शुभ रहेगा। प्रेम संबंधों में निखार आएगा। गिले-शिकवे दूर हो सकते हैं और नई शुरुआत आप कर सकते हैं। सिंगल लोगों के जीवन में किसी खास की एंट्री हो सकती है। अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है।
    Image Source : Freepik
    तुला राशि- आपके लिए समसप्तक योग का बनना बेहद शुभ रहेगा। प्रेम संबंधों में निखार आएगा। गिले-शिकवे दूर हो सकते हैं और नई शुरुआत आप कर सकते हैं। सिंगल लोगों के जीवन में किसी खास की एंट्री हो सकती है। अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है।
  • कुंभ राशि- आपका लव पार्टनर आपको सरप्राइज गिफ्ट दे सकता है। समसप्तक योग के बनने से रिश्तों में आई दूरियां भी कम हो सकती है। दिल की बातों को खुलकर पार्टनर के सामने रखेंगे जिससे गलतफहमियां दूर हो सकती हैं। किसी खास से इस राशि के कुछ जातकों की मुलाकात हो सकती है। समाजिक स्तर पर मान-सम्मान भी समसप्तक योग के बनने के बाद आप प्राप्त करेंगे।
    Image Source : Freepik
    कुंभ राशि- आपका लव पार्टनर आपको सरप्राइज गिफ्ट दे सकता है। समसप्तक योग के बनने से रिश्तों में आई दूरियां भी कम हो सकती है। दिल की बातों को खुलकर पार्टनर के सामने रखेंगे जिससे गलतफहमियां दूर हो सकती हैं। किसी खास से इस राशि के कुछ जातकों की मुलाकात हो सकती है। समाजिक स्तर पर मान-सम्मान भी समसप्तक योग के बनने के बाद आप प्राप्त करेंगे।