1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बाबर आजम ने जीत के साथ किया बड़ा कारनामा, इमरान खान और अकरम के ऐतिहासिक रिकॉर्ड की बराबरी की

बाबर आजम ने जीत के साथ किया बड़ा कारनामा, इमरान खान और अकरम के ऐतिहासिक रिकॉर्ड की बराबरी की

 Written By: Vanson Soral
 Published : Aug 06, 2026 01:44 pm IST,  Updated : Aug 06, 2026 01:44 pm IST

बाबर आजम की कप्तानी में पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज को दूसरे टेस्ट मैच में 8 विकेट से मात दी। इस तरह 2 मैचों की सीरीज 1-1 से बराबरी पर समाप्त हुई।

Babar Azam- India TV Hindi
बाबर आजम Image Source : AP

पाकिस्तान को आखिरकार वेस्टइंडीज के घर में पहली जीत नसीब हो गई। बाबर आजम की कप्तानी में पाकिस्तान ने दूसरा टेस्ट मैच जीतकर 2 मैचों की टेस्ट  सीरीज 1-1 से बराबर की। पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया।पाकिस्तान की इस जीत में अब्दुल्ला शफीक और कप्तान बाबर आजम का अहम योगदान रहा। अब्दुल्ला शफीक ने पहली पारी में नाबाद 160 रनों की पारी खेली, जबकि बाबर ने 88 रनों का योगदान दिया। बता दें, बाबर ने टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में की दूसरी पारी में भी अर्धशतक जड़ा था। बाबर सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। उन्होंने चार पारियों में 96.50 के शानदार औसत से 193 रन बनाए। उन्होंने वेस्टइंडीज के ऑल-राउंडर जस्टिन ग्रीव्स के साथ प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड साझा किया।

बाबर आजम ने 10वीं बार प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड अपने नाम किया। इसके साथ ही उन्होंने इतिहास रच दिया। दरअसल, बाबर आजम इंटरनेशनल क्रिकेट में संयुक्त रुप से सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड जीतने वाले पाकिस्तानी प्लेयर बन गए हैं। उन्होंने दिग्गज इमरान खान और वसीम अकरम की बराबरी कर ली है। इमरान खान और वसीम अकरम ने 10-10 प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड अपने नाम किए थे।

सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड जीतने वाले पाकिस्तानी क्रिकेटर

  • बाबर आजम - 10
  • इमरान खान - 10
  • वसीम अकरम - 10
  • वकार यूनिस - 9

बाबर का टेस्ट में यह पहला प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड है। इससे पहले उन्होंने T20 इंटरनेशनल में 5 और ODI क्रिकेट में चार प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड जीते थे। एक और बार अवॉर्ड जीतते ही बाबर पूर्व कप्तान इमरान खान और वसीम से आगे निकलते हुए नया इतिहास रच देंगे। 

वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच की बात की जाए, तो पाकिस्तान ने 8 मैचों की हार का सिलसिला तोड़ते हुए पोर्ट ऑफ स्पेन में 49 साल बाद अपनी पहली टेस्ट जीत हासिल की। इससे पहले 1977 में क्वींस पार्क ओवल में पाकिस्तान ने जीत का स्वाद चखा था। त्रिनिदाद के क्वींस पार्क ओवल में खेले गए दूसरे और आखिरी टेस्ट के चौथे दिन लंच के ठीक बाद आठ विकेट से जीत दर्ज की। वेस्टइंडीज ने मेहमान टीम के सामने जीत के लिए सिर्फ 75 रन का लक्ष्य था, जिसे पाकिस्तानी टीम ने 2 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया। 

यह भी पढ़ें:

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल