Samudrik Shastra: घर से निकलते वक्त दरवाजे से बाहर बायां या दायां, कौन सा पैर पहले रखें?
Samudrik Shastra: घर से निकलते वक्त दरवाजे से बाहर बायां या दायां, कौन सा पैर पहले रखें?
Samudrik Shastra: सामुद्रिक शास्त्र में बताया गया है कि दरवाजे से बाहर कदम रखते समय कौन सा पैर पहले बाहर रखना चाहिए। आज हम आपको इसी के बारे में जानकारी देंगे।
Published : Jan 22, 2026 07:00 pm IST, Updated : Jan 22, 2026 07:00 pm IST
1/5Image Source : Freepik
सामुद्रिक शास्त्र में आपके शरीर के अंगों के साथ ही आपके क्रियाकलापों को लेकर भी काफी कुछ बताया गया है। ऐसे में आज हम आपको बताने वाले हैं कि घर से बाहर निकलते वक्त कौन सा पैर आपको पहले दहलीज से बाहर रखना चाहिए और इससे आपको क्या लाभ मिल सकता है।
2/5Image Source : Freepik
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, जैसे घर से बाहर निकलते वक्त मंत्रों का जप या ईश्वर का स्मरण करना जरूरी है उसी तरह कौन सा पैर पहले बाहर रखना है इसका भी आपको ध्यान रखना चाहिए। अगर आप सही पैर को घर से निकलते वक्त पहले बाहर रखते हैं तो आपको जीवन में सफलता मिलती है।
3/5Image Source : Freepik
सामुद्रिक शास्त्र में बताया गया है कि घर से बाहर निकलते वक्त आपको दायां पैर पहले बाहर रखना चाहिए। ऐसा करने से आपके जीवन में सकारात्मकता आती है और साथ ही जिस काम के लिए आप घर से बाहर निकल रहे हैं उसमें भी आप सफल होते हैं।
4/5Image Source : Freepik
घर से बाहर निकलते समय दायां पैर पहले बाहर निकालने पूरे दिन आप ऊर्जावान रहते हैं। इसके साथ ही आपके जीवन की पेरशानियों का हल भी आपको प्राप्त होता है।
5/5Image Source : Freepik
ऐसा करने से आपके पारिवारिक जीवन में भी खुशहाली आती है। वहीं अगर आप बांया पैर पहले बाहर निकालते हैं तो दिक्कतें आपको जीवन में आ सकती हैं। ऐसा करने से आपके बने बनाए कार्य भी बिगड़ सकते हैं। इसलिए घर से बाहर निकलते वक्त आपको हमेशा दांया पैर पहले बाहर निकालना चाहिए।