सावन का आखिरी सोमवार कब है, जानें कब समाप्त होगा श्रावण का महीना
सावन का आखिरी सोमवार कब है, जानें कब समाप्त होगा श्रावण का महीना
सावन में सोमवार का व्रत करने से महादेव की विशेष कृपा प्राप्त होती है। तो आइए यहां जान लीजिए कि सावन माह का आखिरी सोमवार कब है। साथ ही जानें कि सावन माह समाप्त कब होगा।
Published : Aug 22, 2026 07:51 am IST, Updated : Aug 22, 2026 07:51 am IST
1/5Image Source : PEXELS
सावन का पूरा महीना भगवान शिव को समर्पित होता है। महादेव की आराधना के लिए यह माह अत्यंत ही फलदायी माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन माह में भगवान शिव माता पार्वती की साथ धरती पर भ्रमण करने आते हैं और अपने भक्तों पर विशेष कृपा बरसाते हैं। यही वजह है कि सावन में भक्तगण भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए तरह-तरह के उपाय अपनाते हैं।
2/5Image Source : PEXELS
इस साल सावन माह का आरंभ 30 जुलाई 2026 से हुआ था। सावन का समापन 28 अगस्त को पूर्णिमा के साथ होगी। बता दें कि इस दिन भाई-बहनों का त्यौहार रक्षाबंधन भी मनाया जाएगा।
3/5Image Source : PEXELS
वहीं सावन में आने वाले सोमवार का भी खास महत्व बताया है। सावन सोमवार का व्रत करने से भक्तों को मनोवांछित फलों की प्राप्ति होती है। इस साल सावन माह में पूरे 4 सोमवार पड़े थे। पहला सावन सोमवार का व्रत 3 अगस्त को रखा गया था। सावन सोमवार के दिन प्रसिद्ध शिव मंदिरों में शिवलिंग पर जल चढ़ाने के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है। सावन सोमवार में शिवलिंग का जलाभिषेक करने से व्यक्ति के सभी संकट दूर हो जाते हैं।
4/5Image Source : PEXELS
सावन का आखिरी सोमवार 24 अगस्त 2026 को है। सावन के आखिरी सोमवार के दिन व्रत रखने के साथ ही महादेव की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना जरूर करें। इसके साथ ही शिवलिंग पर दूध, जल, बेलपत्र, भांग, धतूरा, भस्म, कमल, मदार के फूल और फल अवश्य अर्पित करें। सावन के आखिरी सोमवार के दिन शिव चालीसा और आरती भी करें। ऐसा करने से आप पर मां गौरी और भगवान शिव की विशेष कृपा बरसेगी और घर में सदैव सुख-समृद्धि का वास रहेगा।