सोम प्रदोष के दिन शिवलिंग पर चढ़ाएं ये चीजें, जानें सबसे पहले क्या अर्पित करें
सोम प्रदोष के दिन शिवलिंग पर चढ़ाएं ये चीजें, जानें सबसे पहले क्या अर्पित करें
Som Pradosh: प्रदोष व्रत भगवान शिव को समर्पित है। इस दिन महादेव की उपासना करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। तो आइए जानते हैं कि प्रदोष व्रत के दिन शिवलिंग पर क्या-क्या चढ़ाना चाहिए।
Published : Mar 29, 2026 11:07 pm IST, Updated : Mar 29, 2026 11:07 pm IST
1/7Image Source : FILE IMAGE
30 मार्च 2026, सोमवार को सोम प्रदोष व्रत रखा जाएगा। यह व्रत अच्छी सेहत और पारिवारिक सुख-समृद्धि के लिए अचूक माना गया है। सोम प्रदोष का व्रत करने से मानसिक शांति मिलती है और व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं भी पूर्ण होती हैं।
2/7Image Source : PEXELS
सोम प्रदोष के दिन शिवलिंग पर विशेष सामग्री अर्पित करने से शिव जी के साथ-साथ चंद्रमा की कृपा भी प्राप्त होती है। तो आइए जानते हैं कि सोम प्रदोष के दिन शिवलिंग पर क्या चढ़ाना चाहिए।
3/7Image Source : FILE IMAGE
शिवलिंग पर सबसे पहले शुद्ध जल या गंगाजल अर्पित करें। जल से शिवलिंग का जलाभिषेक करने से महादेव की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
4/7Image Source : PEXELS
इसके बाद शिवलिंग पर कच्चा दूध चढ़ाएं। अगर संभव हो शिवलिंग पर गाय का दूध चढ़ाएं। गाय का दूध सबसे उत्तम माना गया है। माना जाता है शिवलिंग पर दूध अर्पित करने से कुंडली में चंद्रमा की स्थिति मजबूत होती है साथ ही मानसिक शांति भी मिलती है।
5/7Image Source : PEXELS
फिर शिवलिंग का पंचामृत से अभिषेक करें। दूध, दही, घी, शहद और चीनी से मिलाकर पंचामृत बनाया जाता है। पंचामृत के बाद जल से अभिषेक करें।
6/7Image Source : PEXELS
इसके बाद शिवलिंग पर सफेद या पीला चंदन अर्पित करें। चंदन का तिलक लगाने से शिव शंकर प्रसन्न होते हैं। शिवलिंग पर अक्षत (बिना टूटे हुए चावल) चढ़ाएं। अक्षत धन और समृद्धि का प्रतीक होता है। शिवलिंग पर अक्षत चढ़ाने से धन-धान्य से घर का भंडार भरा रहता है।
7/7Image Source : PEXELS
अब शिवलिंग पर 3, 3 या 11 बेलपत्र चढ़ाएं। बेलपत्र का चिकना हिस्सा शिवलिंग की तरफ रखें। ध्यान रहे कि बेलपत्र कटे-फटे न हों। आपको बता दें कि बेलपत्र भगवान शिव को अति प्रिय है। बेलपत्र चढ़ाने से महादेव भक्तों को मनोवांछित फल प्रदान करते हैं। बेलपत्र के बाद शिवलिंग पर धतूरा, भांग और सफेद फूल भी चढ़ाएं।