सूर्य और चंद्रमा के बीच 26 जून को बनेगा षडाष्टक योग, 3 राशियों के प्रेम और वैवाहिक जीवन में आ सकते हैं उतार-चढ़ाव
सूर्य और चंद्रमा के बीच 26 जून को बनेगा षडाष्टक योग, 3 राशियों के प्रेम और वैवाहिक जीवन में आ सकते हैं उतार-चढ़ाव
सूर्य और चंद्रमा के बीच 26 जून को षडाष्टक योग बनने वाला है। इस योग के चलते कुछ राशियों के प्रेम और वैवाहिक जीवन में दिक्कतें आ सकती हैं। आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में।
Published : Jun 25, 2026 03:29 pm IST, Updated : Jun 25, 2026 03:29 pm IST
1/4Image Source : Magnific
सूर्य और चंद्रमा के बीच 26 जून 2026 को षडाष्टक योग बनेगा। चंद्रमा 26 जून की दोपहर 12 बजकर 34 मिनट पर अपनी नीच राशि वृश्चिक में गोचर करेंगे जिसके चलते मिथुन में बैठे सूर्य के साथ इनका षडाष्टक योग बेगा। इस योग के चलते कुछ राशियों को प्रेम और वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में।
2/4Image Source : magnific
मिथुन राशि- षडाष्टक योग के प्रभाव से गलतफहमियां प्रेम जीवन में पैदा हो सकती हैं वहीं विवाह के रिश्ते पर भी प्रतिकूल प्रभाव देखने को मिल सकता है। आपको किसी तीसरे को प्रेम जीवन के बीच नहीं आने देना चाहिए वरना स्थिति और गंभीर हो सकती है।
3/4Image Source : Magnific
वृश्चिक राशि- आपके लिए भी षडाष्टक योग अच्छा नहीं कहा जा सकता है। इस योग के बनने से आप शक अपने पार्टनर पर कर सकते हैं जिसके कारण अलगाव की स्थिति बन सकती है। आपको खुलकर बातचीत करने की आवश्यकता होगी जिससे स्थितियां काबू में आएंगी।
4/4Image Source : Magnific
धनु राशि- आपको अपने पार्टनर पर अपनी बातें थोपने से बचना चाहिए। साथ ही किसी दूसरे के बहकावे में आने से भी बचें। षडाष्टक योग का प्रभाव आपको थोड़ा मतलबी बना सकता है। अगर किसी तरह की दुविधा पार्टनर को लेकर है तो कुछ दिन बाद इसपर बात करें। समाधान अवश्य मिलेगा।