मेष राशि में गोचर के बाद अग्नि तत्व की 3 राशियों को होगा जबरदस्त धन लाभ, 14 अप्रैल के बाद अच्छे दिन होंगे शुरू
मेष राशि में गोचर के बाद अग्नि तत्व की 3 राशियों को होगा जबरदस्त धन लाभ, 14 अप्रैल के बाद अच्छे दिन होंगे शुरू
Surya Gochar: सूर्य ग्रह 14 अप्रैल 2026 को मेष राशि में गोचर करेंगे। सूर्य के इस गोचर से अग्नि तत्व की 3 राशियों को लाभ की प्राप्ति होगी। आइए जानते हैं इनके बारे में।
Published : Apr 13, 2026 04:20 pm IST, Updated : Apr 13, 2026 04:22 pm IST
1/4Image Source : Freepik
सूर्य ग्रह 14 अप्रैल 2026 को मीन राशि से निकलकर अपनी उच्च राशि मेष में गोचर कर जाएंगे। सूर्य के इस गोचर से अग्नि तत्व की तीन राशियों मेष, सिंह और धनु को बेहद शुभ फल मिल सकते हैं। ऐसा इसलिए है कि सूर्य के उच्च राशि में होने से सूर्य ग्रह की शक्ति बढ़ेगी जो अग्नि तत्व के कारक हैं और इसी के चलते अग्नि तत्व की राशियों को भी शुभ परिणाम प्राप्त होंगे।
2/4Image Source : Freepik
मेष राशि- सूर्य ग्रह मेष राशि में ही उच्च के होते हैं और आपकी ही राशि में सूर्य का गोचर 14 अप्रैल को होगा। इस गोचर के चलते जबरदस्त धन लाभ आपको मिल सकता है। अटका हुआ धन वापस मिलने के भी योग हैं। पारिवारिक जीवन में भी इस राशि के लोग अच्छा समय बिताएंगे और इनके आत्मविश्वास में भी वृद्धि देखने को मिलेगी।
3/4Image Source : Freepik
सिंह राशि- सूर्य आपकी ही राशि के स्वामी हैं और इनका उच्च अवस्था में होना आपके लिए बेहद लाभदायक सिद्ध हो सकता है। आपकी अटकी योजनाओं को गति मिलेगी और धन लाभ के भी योग बनेंगे। शेयर बाजार में पैसा लगाते हैं तो अच्छा रिटर्न आपको मिल सकता है। कोई खुशखबरी मिलने से मन प्रसन्न होगा। करियर के क्षेत्र में भी आप उन्नति के पथ पर अग्रसर होंगे।
4/4Image Source : Freepik
धनु राशि- अग्नि तत्व की तीसरी राशि धनु के जातकों के लिए भी सूर्य का राशि बदलना सफलतादायक साबित हो सकता है। आपके पंचम भाव में सूर्य होंगे इसलिए आपको शिक्षा के क्षेत्र में जबरदस्त परिणाम मिल सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने के योग हैं। आय के अतिरिक्त स्रोत मिलने से आपकी आमदनी बढ़ सकती है। घर-परिवार के किसी मांगलिक कार्य में हिस्सा लेकर मन प्रसन्न होगा।