प्यार से ज्यादा पति-पत्नी में हो रही तकरार? जानिए कौन सी वजह है जिम्मेदार, बेडरूम में इन वास्तु टिप्स का रखें ध्यान
प्यार से ज्यादा पति-पत्नी में हो रही तकरार? जानिए कौन सी वजह है जिम्मेदार, बेडरूम में इन वास्तु टिप्स का रखें ध्यान
आज हम बात करेंगे कि शादीशुदा लोगों का बेडरूम कैसा होना चाहिए। अगर वास्तु शास्त्र के नियमों को ध्यान में रखकर बेडरूम बनाया जाता है, तो पति-पत्नी की वैवाहिक जीवन खुशियों पर भरा रहता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, आपका बेडरूम शुक्र का आधिपत्य क्षेत्र है।
Published : Sep 29, 2025 11:39 am IST, Updated : Sep 29, 2025 11:56 am IST
1/9Image Source : Freepik
Vastu Tips for Happy Married Life: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अगर आपके घर का वास्तु सही नहीं हो, तो इसका सीधा असर आपके परिवार के सदस्यों की शिक्षा, करियर और नौकरी-व्यापार और स्वास्थ्य पर पड़ता है। ऐसे में घर बनाते समय वास्तु शास्त्र के नियमों को ध्यान में रखने के लिए कहा जाता है। वास्तु में किचन, लिविंग रूम और बेडरूम आदि की दशा-दिशा आदि के बारे में विस्तार से बताया गया है।
2/9Image Source : Freepik
आज हम बात करेंगे कि शादीशुदा लोगों का बेडरूम कैसा होना चाहिए। अगर वास्तु शास्त्र के नियमों को ध्यान में रखकर बेडरूम बनाया जाता है, तो पति-पत्नी का वैवाहिक जीवन खुशियों पर भरा रहता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, आपका बेडरूम शुक्र का आधिपत्य क्षेत्र है।
3/9Image Source : feepik
बेडरूम इस तरह से बना होना चाहिए, जिससे कपल के बीच लड़ाई-झगड़ा कम से कम हो, दोनों में परस्पर प्रेम और सामंजस्य बना रहे। ज्योतिषियों का कहना है कि बेडरूम का वास्तुदोष दाम्पत्य जीवन को प्रभावित करता है। अगर पति-पत्नी पर शनि, राहु की महादशा या अंतर्दशा भी चल रही है, तो ऐसे में अलगाव हो सकता है। पति-पत्नी के बीच तनाव होने पर बेडरूम के वास्तुदोष भी दूर करने के उपाय करना चाहिए।
4/9Image Source : freepik
शादीशुदा जोड़े के कमरे में बेड हमेशा दक्षिण-पश्चिम दिशा में होना चाहिए। इससे व्यक्ति के जीवन में पॉजिटिविटी आती है। वास्तु के अनुसार, आपका बेड लकड़ी का होना चाहिए। लोहे या स्टील का बेड होने से नेगेटिव एनर्जी आती है।
5/9Image Source : freepik
न्यू कपल के लिए भी नैऋत्य कोण में बेडरूम होना शुभ माना जाता है। बेडरूम के रंगों का चयन उस व्यक्ति की कुंडली के लाभदायक ग्रहों के आधार पर करना अच्छा रहता है। अगर किसी की कुंडली में जो ग्रह बलशाली हो, तो उसी संबंधित कलर का चयन करना फलदायक होगा।
6/9Image Source : freepik
अगर आप अपने बच्चों की शादी करने जा रहे हैं, तो पहले बेटे के बेडरूम को अच्छे तरीके से व्यवस्थित कराएं। सीलन, जाले लगे और बेकार सामान से भरा कमरा हो, तो उसे ठीक कराएं। ऐसा न करने पर नए जोड़ें के रूम में नेगेटिव एनर्जी आने ज्यादा संभावना बढ़ जाती है।
7/9Image Source : freepik
नए शादीशुदा जोड़े का बेडरूम कभी भी आग्नेय कोण में नहीं रहना चाहिए। इससे उनके बीच अक्सर विवाद देखने को मिलता है, जो तलाक तक पहुंच जाता है। वहीं, ईशान कोण में बना बेडरूम भी सही नहीं माना जाता, क्योंकि यह पूजा की दिशा है। यहां बेडरूम होने पर लंबे समय तक संतान का सुख पाने में दिक्कतें आ सकती हैं।
8/9Image Source : freepik
शादीशुदा जोडे़ के शयन कक्ष में हिंसक या युद्ध दर्शाते चित्र नहीं होने चाहिए। चित्रों का मनोवैज्ञानिक असर हम पर पड़ता है। बेडरूम में हमेशा प्रेम, शांति, दया, करूणा दर्शाने वाली तस्वीरें लगाएं। साथ ही पति-पत्नी का हंसता हुई फोटो लगाने से उनके जीवन में मधुरता आती है।
9/9Image Source : freepik
वास्तु शास्त्र केअनुसार, कमरे में अगर डबल बेड रखा है, तो दो अलग-अलग गद्दें या मैट्रिस न रखें। एक ही गद्दा उपयोग में लाएं। वास्तु के अनुसार, इससे कपल के बीच मतभेद नहीं आता और दोनों का दाम्पत्य जीवन खुशहाल बना रहता है।